फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tiranga Yatra: Minister Nandi said- Operation Sindoor to protect Sindoor is making every sister proud

तिरंगा यात्रा : मंत्री नंदी बोले- सिंदूर की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर हर बहन को गौरवान्वित कर रहा

Sun, 25 May 2025 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 May 2025 07:45 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत अद्वितीय शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले सशस्त्र सैन्य बलों के उत्साहवर्धन के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर द्वारा रविवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Tiranga Yatra: Minister Nandi said- Operation Sindoor to protect Sindoor is making every sister proud
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत अद्वितीय शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले सशस्त्र सैन्य बलों के उत्साहवर्धन के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर द्वारा रविवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने भारत के सशस्त्र सुरक्षा बलों एवं वीर जवानों के अदम्य साहस को नमन किया।  

विज्ञापन


मंत्री नन्दी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के वीर जवानों की वीरता को भुलाया नहीं जा सकता। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव के प्रति सम्मान की प्रतीक है। हमारी तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम की पराकाष्ठा से जिस तरह दुश्मन के सीने पर वार किया, उसके लिए पूरे देश को गर्व है। सिंदूर की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर हर बहन को गौरवान्वित कर रहा है। आज पूरा राष्ट्र हमारी सेना के शौर्य, वीरता और आत्मबल को नमन कर रहा है। पाकिस्तान की आतंकवाद की फैक्ट्री को दिया गया यह करारा जवाब हमारे शौर्य, पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का परिचायक है।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा कोठा पार्चा से प्रारम्भ होकर कीडगंज थाने वाली सड़क होते हुए इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से कीडगंज पुलिस बूथ चौराहे से बर्फखाने वाली रोड होते हुए लोहट्टी, कल्लू कचौड़ी चौराहा से कटघर चौराहा होते हुए बलुआघाट चौराहा, गोलपार्क से सिद्धपीठ मां ललिता देवी मंदिर मीरापुर होते हुए बरगद घाट मीरापुर जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पार्षद साहिल अरोड़ा,  मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन संस्कृति के पुर्नर्स्थापना की अग्रदूत थीं अहिल्याबाई होलकरः नन्दी

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के उपलक्ष्य में रविवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज मंडल में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सभी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को नमन किया। वहीं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर सनातन संस्कृति के पुर्नर्स्थापना की अग्रदूत थीं। उन्होंने विदेशी आक्रान्ताओं के कालखण्ड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वर तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार कराया, वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है। इस अद्वितीय अध्याय एवं देवी अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े गौरवशाली इतिहास को पिछली सरकारों ने छिपाने और दबाने का कार्य किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विरासत को सम्भालते हुए विकास को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। आज पूरा देश भारत के गौरवशाली इतिहास पर गर्व कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed