फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tiny branch operator strangled to death, one day already missing

टाइनी शाखा संचालक की गला रेतकर हत्या, एक दिन पहले से था गायब

Thu, 29 Oct 2020 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Oct 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Tiny branch operator strangled to death, one day already missing
prayagraj news : श्रीकांत पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
थाना क्षेत्र के लालतारा गांव में टाइनी शाखा संचालक श्रीकांत पटेल 26 की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार शाम से लापता था जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि हत्यारे मृतक के पास मौजूद 1.5 लाख रुपये, मोबाइल व बाइक भी लूट ले गए। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


श्रीकांत मेजा व खीरी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित  सिलौधी गांव में रहने वाले अवध नारायण पटेल के दो बेटों में छोटा था। वह कोहड़ार बाजार में टाइनी शाखा का संचालन करता था। वह रोज बाइक से शाखा पर आता था और शाम को लौट जाता था। बुधवार रात नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कोहड़ार बाजार के कुछ परिचितों ने बताया कि वह शाम 7.30 बजे केकरीब शाखा बंद कर चला गया था। रात भर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने सुबह थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस तलाश में जुटी थी कि दोपहर बाद एनटीपीसी के बगल स्थित नहर के पास झाड़ियों में युवक की रक्तरंजित लाश मिली। जानकारी पर आसपास केलोग भी जुट गए और इसी दौरान किसी ने मृतक की शिनाख्त श्रीकांत केरूप में की। तब तक पुलिस भी आ गई। जांच में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। जानकारी मिली तो परिजन भी आ गए। भाई इंद्रजीत ने बताया कि श्रीकांत ने सुबह ही उससे 1.5 लाख रुपये लिए थे। मौके से उसका मोबाइल व बाइक भी गायब है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल परिवार के लोगों ने किसी रंजिश केबाबत इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को हुई थी बात, फिर बंद हो गया मोबाइल

मृतक केपरिजनों ने बताया कि श्रीकांत से उनकी आखिरी बार शाम छह बजे केकरीब बात हुई थी। भाई इंद्रजीत ने बताया कि फोन कर उसने बताया था कि एक घंटे में घर आ जाएगा। आठ बजे तक नहींआया तो लगा कि कहीं रुक गया होगा। नौ बज गए तो खोजबीन शुरू की गई। बताया कि मृतक की दो साल पहले अंजू देवी से शादी हुई थी। पति की मौत पर उसकेआंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर मां फुलवंती व अन्य परिजनों का भी बुरा हाल था। 

मौकेसे मिली शराब की खाली बोतलें, दो संदिग्धों की तलाश

युवक केशव से कुछ दूरी पर शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं। उधर जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि वह कोहड़ार बाजार स्थित टाइनी शाखा से दो युवकों संग बाइक पर जाता दिखा था। हालांकि युवक कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने किसी रंजिश केबाबत इंकार किया है, ऐसे में अज्ञात में केस लिखकर जांच की जा रही है। 
  • दो संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है। मृतक के पास मौजूद रुपये कहां गए, इसका पता लगाने के लिए उसकेबैंक खाते का विवरण मंगाया जा रहा है। बाइक व मोबाइल का भी पता लगाया जा रहा है। - चक्रेश मिश्रा, एसपी यमुनापार 

पोते ने की थी बुजुर्ग की हत्या, गिरफ्तार

मांडा केभरारी गांव में 72 वर्षीय शोभनाथा यादव की हत्या का बृहस्पतिवार को खुलासा हो गया। पुलिस का दावा है कि वारदात को मृतक केपोते ने ही अंजाम दिया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शोभनाथ की हत्या नौ सितंबर को रात में सोते समय की गई थी। अफसरों ने बताया कि शक के आधार पर मृतक के पोते नीरज यादव पुत्र रविशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली।


बताया कि वारदात से एक दिन पहले यानी आठ सितंबर को दादा ने उसे खाद लाने केलिए रुपये दिए थे। लेकिन वह खाद लाना भूल गया। यह पता चलने पर दादा ने उसे गालियां देते हुए जमकर पीट दिया। इसी बात पर आपा खोते हुए उसने धक्का मारकर दादा को गिरा दिया जिससे वह चोटिल हो गए। इसकेबाद चक्की का एक पल्ला पैर व दूसरा पल्ला सीने पर रखकर उन्हें मार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed