फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tikait group will decide the direction of six months movement in Magh Mela

Prayagraj : माघ मेले में टिकैत गुट तय करेगा छह महीने के आंदोलन की दिशा

Mon, 16 Jan 2023 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 01:22 AM IST
सार

मेला क्षेत्र के परेड मैदान में यूनियन के पांच दिनी अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत शनिवार को ही हो गई थी। रविवार को राकेश टिकैत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने के बाद दिन भर चली बैठकों में किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ना किसानों के भुगतान, किसानों पर मुकदमा आदि बिंदुओं को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Tikait group will decide the direction of six months movement in Magh Mela
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के अधिवेशन में रविवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत 21 मुद्दों को लेकर किसानों ने हुंकार भरी। 18 जनवरी तक चलने वाले अधिवेधन में आगामी छह महीने में होने वाले आंदोलन सहित अन्य गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी। इसी क्रम में देर शाम पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र के परेड मैदान में यूनियन के पांच दिनी अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत शनिवार को ही हो गई थी। रविवार को राकेश टिकैत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने के बाद दिन भर चली बैठकों में किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ना किसानों के भुगतान, किसानों पर मुकदमा आदि बिंदुओं को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई।

विज्ञापन

राकेश टिकैत ने बताया, 17 और 18 जनवरी को महापंचायत में छह महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। 26 जनवरी को ट्रैक्टर दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत हर जिले में झंडारोहण के बाद ट्रैक्टर पर झंडा लगाकर मार्च निकाला जाएगा। हरियाणा में आयोजित मुख्य आयोजन में दिल्ली में मार्च में होने वाले आंदोलन की तारीख तय की जाएगी।

युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा, किसानों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। कई अन्य मांगों को लेकर प्रशासन से बात हुई लेकिन आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से किसान जुटे हैं।

किसान आंदोलन के लिए अगले माह आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर फरवरी में आंदोलन की घोषणा की गई। किसानों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। माघ मेला क्षेत्र के परेड मैदान में हुई महापंचायत के आखिरी दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बोले, किसान आयोग की मांग को लेकर अब किसान चुप नहीं बैठेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में आयोग नहीं बना तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा।

प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा, फिरोजाबाद में 24 जनवरी को होने वाली बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में विनय शुक्ला, राहुल सिंह, लल्लन यादव, अनिल बिंद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed