{"_id":"5fa5af258ebc3e9ba75ca657","slug":"tightening-will-be-done-on-mafia-operatives-too-bail-will-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया के गुर्गों पर भी कसेगा शिकंजा, निरस्त होगी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया के गुर्गों पर भी कसेगा शिकंजा, निरस्त होगी जमानत
Sat, 07 Nov 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
चिह्नित माफिया पर कार्रवाई केबाद जिला पुलिस अब उनकेगुर्गों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ऐसे लोगों की जमानत निरस्त कराने से लेकर उनकेखिलाफ लंबित मामलों में तेजी लाई जाएगी। यही नहीं गिरोह केनए सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने केसाथ ही पुराने अपराधियों की भी सतत निगरानी की जाएगी।
चिह्नित माफिया केखिलाफ पिछले कुछ महीनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। लेकिन अब तक उनकेगुर्गों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतीक अहमद गिरोह केकई सक्रिय सदस्य अब तक पुलिस केशिकंजे से दूर हैं। इसी तरह बच्चा पासी गिरोह केसदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई लंबित है। दिलीप मिश्र केकई सहयोगियों पर भी कार्रवाई नहीं होे सकी है।
इसकेअलावा इन गुर्गों के अलावा तमाम अन्य अपराधी भी हैं जो कार्रवाई की जद से दूर हैं। ऐसे में अब इनकेखिलाफ शिकंजा कसे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र केऐसे लोगों की सूची तैयार करें जो चिह्ति माफिया केसहयोगी हैं। इसकेअलावा उनकेगिरोह के ऐसे लोगों का भी ब्यौरा तैयार किया जाए, जो जमानत पर चल रहे हैं। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तिता की जानकारी कर ऐसे लेागों की जमानत निरस्त कराने केलिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए, साथ ही पुराने अपराधियों की सतत निगरानी की व्यवस्था की जाए। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि चिह्नित माफिया पर कार्रवाई के बाद अब उनके गुर्गो व सहयोगियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। साथ ही क्षेत्राधिकारियों को नियमित अंतराल पर थाना स्तर पर हुई कार्रवाई की समीक्षा केनिर्देश दिए गए हैं।