फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tight security for mauni amavasya in allahabad

मौनी अमावस्या पर शहर में सुरक्षा का महाजाल

Fri, 08 Feb 2013 01:21 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
tight security for mauni amavasya in allahabad

मकर संक्रान्ति और पौष पूर्णिमा स्नान पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम करने के बाद अब मौनी अमावस्या के लिए सुरक्षा का महाजाल तैयार किया गया है। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर मौनी अमावस्या से पहले ही सभी सुरक्षा एजेंसियों ने युद्ध स्तर पर तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


आईबी, स्टेट इंटीलिजेंस ब्यूरो, एटीएस, एसटीएफ, एलआईयू की टीमें मेला क्षेत्र के अलावा शहर में सुरक्षा का ताना बाना बुन रही हैं। पुलिस, सेना, पीएससी, आरएएफ, आईटीबीटी और कमांडो मेला क्षेत्र चप्पे-चप्पे की निगाहबानी कर रहे हैं। मेला और शहर को बीस हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में सबसे अधिक भीड़ का अनुमान है। एक करोड़ से अधिक की भीड़ का अनुमान लगाते हुए सुरक्षा चक्र तैयार किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में अस्थायी नियंत्रण रेखा पर पुलिस के साथ सेना का मोर्चा भी है। मेले के अंदर गोपनीय सुरक्षा का चक्रव्यूह भी तैयार है। लॉंग रेंज की ऑटोमेटिक गनों से लैस यह सुरक्षा कर्मी किसी भी आतंकी घटना से निपटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी खतरे के मद्देनजर हवाई सुरक्षा और पानी की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। सेटेलाइट से वीडियोग्राफी और ऑनलाइन फुटेज देख सुरक्षा की जा रही है। वॉच टावर और बंकर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को लगाया गया है। मेला क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर पुलिस अफसरों की तैनाती की गई है। आईजी आलोक शर्मा के मुताबिक, मौनी अमावस्या का स्नान बड़ी चुनौती है। करोड़ों की भीड़ को देखते हुए युद्घ स्तर पर सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं। चूक न हो इसके लिए रातभर गश्त कराई जा रही है।

कैमरों का हाइटेक इंतजाम
आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर मेला और शहर के तमाम इलाकों में सीसीटीवी का जाल बिछाया गया है। सेटेलाइट से वीडियोग्राफी के अलावा मेला क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे हर चेहरे को कैद कर रहे हैं। प्रवेश और निकास द्वार पर मेटल डिटेक्टर के अलावा वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की टीम तैनात है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और पार्किंग स्थलों से मेले में आने वाले रूट पर भी सीसीटीवी लगाए गए हैं।

बोट पर रातभर गश्त कर रहे कमांडो
मौनी अमावस्या पर पानी के रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टीमर और मोटरबोट पर कमांडो दस्ता अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर रात भर गश्त कर रहा है।


सीमाओं पर चेकिंग, गाड़ियों की तलाशी
महाकुंभ के मद्देनजर शहर में भी चेकिंग, छापामारी, तलाशी अभियान तेज हो गया है। एसएसपी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को टीमों ने पीवीआर, मॉल, सिनेमाहॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, एंटी सबोटाज टीम ने एक-एक कोना छाना। दोपहर से रात तक शहर के तमाम इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। बस अड्डे पहुंचे कुछ यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई। मौनी अमावस्या को देखते हुए सीमाएं सील कर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed