{"_id":"60f85b687d340779584b7a59","slug":"ti-was-seen-resting-rm-deducted-one-day-s-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराम फरमाते दिखे टीआई, आरएम ने काटी एक दिन की तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराम फरमाते दिखे टीआई, आरएम ने काटी एक दिन की तनख्वाह
Wed, 21 Jul 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:07 PM IST
सार
- यूनिफार्म न पहनने वाले दो सिक्योरिटी गार्ड पर भी लगाया जुर्माना
विज्ञापन
up roadways
विस्तार
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के दो टीआई को ड्यूटी के वक्त बस स्टेशन पर आराम फरमाना महंगा पड़ गया। रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन को औचक निरीक्षण के दौरान दोनों टीआई आराम करते दिखे, जबकि उनकी ड्यूटी बस स्टेशन पर आने एवं जाने वाली बसों की चेकिंग के लिए लगाई गई थी। दोनों टीआई को फटकार लगाने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने उनका एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
औचक निरीक्षण के दौरान वहां दो सिक्योरिटी गार्ड बिना वर्दी के दिखे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उनके खिलाफ जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। इस बीच बस स्टेशन पर सफाई व्यवस्था अच्छी न होने पर मौके पर तैनात एक सफाई कर्मी पर भी उन्होंने जुर्माना लगाया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कई एसी बसों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ जाने वाली एक एसी बस में यात्री द्वारा सीट नंबर पूछने पर उन्होंने कंडक्टर से कहा कि वह यात्री को उसकी सीट तक पहुंचाएं। इस दौरान कई चालक एवं परिचालकों से उन्होंने मुलाकात कर उनकी समस्या पूछी। समस्या जानने के बाद जल्द समाधान की बात भी उन्होंने कही।