{"_id":"671e12e618d53ce50907ca0c","slug":"thug-brother-used-to-promise-annual-returns-of-96-percent-defrauded-many-people-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud Case : सालाना 96 फीसदी के रिटर्न का झांसा देते थे ठग भाई, कई लोगों को लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud Case : सालाना 96 फीसदी के रिटर्न का झांसा देते थे ठग भाई, कई लोगों को लगाया चूना
Sun, 27 Oct 2024 03:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:46 PM IST
सार
पहली शिकायत के तीन दिन बाद भी इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की है। दो दिन पहले इस मामले की शिकायत मो.हसीन निवासी जीटीबी नगर थाना-करेली ने की थी। बताया था कि हम्माम गली, सरायगढ़ी निवासी दो भाइयों ने प्रीचार्ज-पे नाम की कंपनी खोली। फिर सालभर में रकम दोगुनी करने का वादा करके उनसे 60 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
fraud फ्रॉड
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
शाहगंज में निवेश के नाम पर लाखों नहीं, करोड़ों की ठगी की गई। आरोपी सगे भाई बकायदा लिखापढ़ी में निवेश करने वालों को सालाना 96 फीसदी का रिटर्न देने का झांसा देते थे। पीड़ितों ने पुलिस को इससे संबंधित एक एग्रीमेंट लेटर भी सौंपा है। उधर, ठग भाइयों की ही शिकार एक महिला ने भी शनिवार को 10 लाख की ठगी की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
फिलहाल, पहली शिकायत के तीन दिन बाद भी इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज की है। दो दिन पहले इस मामले की शिकायत मो.हसीन निवासी जीटीबी नगर थाना-करेली ने की थी। बताया था कि हम्माम गली, सरायगढ़ी निवासी दो भाइयों ने प्रीचार्ज-पे नाम की कंपनी खोली। फिर सालभर में रकम दोगुनी करने का वादा करके उनसे 60 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अरोपी अपनी कंपनी का कार्यालय नखासकोना सेवई मंडी में बताते थे। वह रुपये जमा कराने के बाद एग्रीमेंट लेटर भी देते थे। इसमें कंपनी बकायदा लिखापढ़ी में यह बताती थी कि वह निवेश करने वाले से कर्ज ले रही है और सालाना 96 फीसदी का रिटर्न देगी। इसमें निवेश की जाने वाली रकम का ब्योरा भी लिखा होता था। इसके साथ ही वह रकम भी दर्शायी जाती थी, जो निवेश करने वाले को प्रति माह रिटर्न के रूप में दी जानी है।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को ठगी का शिकार एक महिला ने भी शाहगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसके 10 लाख निवेश के नाम पर जमा कराकर हड़प लिए गए। शाहगंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक और शिकायत मिली है। दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कराई जा रही है।