फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thrre lakh goods including jewelry stolen from marriage hall

मैरिज हाल से गहने समेत तीन लाख का माल चोरी

Sun, 15 Mar 2020 10:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
thrre lakh goods including jewelry stolen from marriage hall
कर्नलगंज स्थित मैरिज हाउस से दुल्हन के गहने समेत तीन लाख का सामान चोरी कर लिया गया। नगदी व गहनों भरा बैग उड़ाते दो युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

शिवकुटी के गोविंदपुर में रहने वाले अशोक कुमार पूर्व पार्षद हैं। उनकी बेटी की शादी 13 मार्च को कर्नलगंज स्थित रामवाटिक मैरिज हाउस से थी। शादी की रस्मे चल ही रहीं थीं कि तभी रात 10.30 बजे के करीब उनकी पत्नी आशा का गहनों व नगदी भरा बैग चोरी हो गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी बैग नहीं मिलने पर सूचना दी गई तो पुलिस भी पहुंच गई। मैरिज हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि 20-22 साल के दो युवकों ने बैग चोरी की वारदात की। दोनों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई। भुक्तभोगी ने बताया कि बैग में करीब 80 हजार नगद व सवा दो लाख के गहने थे। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed