फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three thousand special trains will run during Maha Kumbha 700 long distance trains will also be included

Exclusive: महाकुंभ में चलेंगी तीन हजार स्पेशल ट्रेनें... लंबी दूरी की भी 700 से ज्यादा गाड़ियां होंगी शामिल

Fri, 22 Nov 2024 01:58 PM IST
शाहरुख खान राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Nov 2024 01:58 PM IST
सार

महाकुंभ में करीब तीन हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। लंबी दूरी की भी 700 से ज्यादा ट्रेनें शामिल होंगी। रेलमंत्री ने सीएम को तैयारी का ब्योरा भेजा है।

विज्ञापन
Three thousand special trains will run during Maha Kumbha 700 long distance trains will also be included
special trains - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ मेले के दौरान इस बार रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मेले के दौरान भारतीय रेलवे ने तकरीबन 3000 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी है।
विज्ञापन


पत्र के साथ विकास कार्यों की फोटो भी संलग्न की गई हैं। रेलमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी को यह पत्र 19 नवंबर को ही भेजा है। पत्र में उन्होंने बताया कि महाकुंभ-2025 के सफल आयोजन के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


प्रयागराज क्षेत्र में आधारभूत संरचना के लिए 4,500 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें फ्लाईओवर, अंडरपास का निर्माण, स्टेशनों का विकास व यात्री सुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री ने मेला अवधि में प्रयागराज क्षेत्र से गुजरने वाली दस हजार नियमित ट्रेनों के अलावा तकरीबन तीन हजार स्पेशल ट्रेन संचालित करने के बारे में अवगत कराया है, हालांकि रेलमंत्री के भेजे गए प्रेजेंटेशन में स्पेशल ट्रेनों की संख्या 2,917 और नियमित ट्रेनों की संख्या 10,100 बताई गई है।
 

इस तरह से महाकुंभ पर रेलवे 13,017 ट्रेनें चलाएगा। वर्ष 2019 के कुंभ में यह संख्या 5,694 थी। चिट्ठी में मौनी अमावस्या के दिन 348 मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के बारे में लिखा गया है।

खास बात यह कि अश्विनी वैष्णव ने लंबी दूरी की भी 700 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का भी उल्लेख किया है। पिछले कुंभ के दौरान रेलवे ने कम दूरी वाली ही अधिकांश ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन इस बार लंबी दूरी की भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

लंबी दूरी वाले इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
गुवाहाटी, रंगापाड़ा नॉर्थ, मुंबई सीएसटी, नागपुर, पुणे, सिकंदराबाद, गुंटूर, नांदेड़, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, पुरी, संबलपुर, कन्याकुमारी, त्रिरुवनंतपुरम नाॅर्थ, चेन्नई सेंट्रल, हावड़ा, डाॅ. अंबेडकर नगर, वापी, अहमदाबाद, राजकोट, वड़ोदरा, वलसाड, भावनगर, जयनगर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, धनबाद, पटना, गया, रक्सौल, सहरसा, बेलागवी, मैसूर, उदयपुर सिटी, बाड़मेर, टाटानगर और रांची शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed