फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three teenage girls who had set out to become dancers and heroines in Mumbai were found at Naini and Chheoki

Prayagraj : मुंबई में डांसर-हीरोइन बनने निकलीं तीन किशोरियां नैनी और छिवकी स्टेशन पर मिलीं

Mon, 01 Jun 2026 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2026 05:44 PM IST
सार

घर से परिजनों को बिना बताए भागी तीन किशोरियों को रविवार को छिवकी व नैनी स्टेशन से पकड़ लिया गया। तीनों किशोरियां मुंबई में डांसर और हीरोइन बनने के लिए घर से भागकर मुंबई जाने की तैयारी में थी।

विज्ञापन
Three teenage girls who had set out to become dancers and heroines in Mumbai were found at Naini and Chheoki
तीन लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर से परिजनों को बिना बताए भागी तीन किशोरियों को रविवार को छिवकी व नैनी स्टेशन से पकड़ लिया गया। तीनों किशोरियां मुंबई में डांसर और हीरोइन बनने के लिए घर से भागकर मुंबई जाने की तैयारी में थी। किशोरियों में दो नैनी और एक कानपुर देहात की रहने वाली है। आरपीएफ व नैनी पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन लिखा पढ़ी कर उन्हें अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


अरैल में रहने वाली एक ही परिवार की 14 और 15 वर्षीय दो किशोरियां शनिवार को बिना बताए घर से निकल गईं। रविवार को नैनी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन में वह किसी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी आरपीएफ नैनी में तैनात उप निरीक्षक वीके तिवारी, कांस्टेबल अवधेश कुमार व कमर्शियल स्टाफ तरुण की उनपर नजर पड़ी।
विज्ञापन


दोनों किशोरियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वह घर से भागकर आई हैं। वह किसी महिला डांसर की फैन है और उन्हीं से मिलने के लिए मुम्बई जा रही हैं। उनके पास मिले मोबाइल फोन पर उसकी कई वीडियो भी मिली। साथ ही किशोरियों ने भी अपने डांस की वीडियो मोबाइल पर रखा था। इसके बाद दोनों किशोरियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नैनी पर लाया गया जहां महिला कांस्टेबल अंजली देवी की निगरानी में रखा गया। सूचना पर चाइल्ड लाइन से सुपरवाइजर राजेंद्र कुमार गुप्ता व केस वर्कर तान्या पाल पहुंचीं और उनके परिजनों की मौजूदगी में उन्हें लिखापढ़ी कर सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर की रहने वाली 14 साल किशोरी बीते 27 मई को बिना किसी को बताए अपने घर से भाग गई थी। वह घर से अभिनेत्री बनने के लिए निकली थी। रविवार को वह छिवकी स्टेशन पर मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को उसकी लोकेशन छिवकी स्टेशन पर मिली तो कानपुर पुलिस ने नैनी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद छिवकी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने किशोरी को पकड़ कर उसे नैनी थाने ले गए। सूचना पर पहुंची कानपुर पुलिस व परिजन उसे अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed