फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three special trains will run for Gaya on Pitru Paksha

Prayagraj News: पितृपक्ष पर गया के लिए चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Three special trains will run for Gaya on Pitru Paksha
पितृपक्ष के मौके पर बिहार के गया रेलवे स्टेशन के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है। इनका संचालन रानी कमलापति-गया, जबलपुर-गया और सोगरिया-गया के लिए होगा। तीनों ट्रेनें प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गया के लिए स्पेशल ट्रेन (01661) प्रयागराज छिवकी के रास्ते 07, 12 और 17 सितंबर को चलेगी। गया से गाड़ी (01662) की वापसी 10, 15 और 20 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

रानी कमलापति से दोपहर 1:20 बजे चलकर भोपाल, विदिशा, बीना और दमोह के रास्ते ट्रेन रात 2:10-2:15 बजे छिवकी और सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गया से दोपहर 2:15 बजे चलकर रात 8:30-8:35 बजे छिवकी और अगली सुबह 10:45 बजे ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जबलपुर से (01705) का संचालन 09, 14 और 19 सितंबर की शाम 7:35 बजे होगा। ट्रेन रात 2:10-2:15 बजे छिवकी और सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी। वहां 01706 की रवानगी दोपहर 2:15 बजे 08, 13 और 18 सितंबर को होगी। रात 8:30-8:35 बजे छिवकी और सुबह 4:15 बजे ट्रेन जबलपुर पहुंचेगी।

एक अन्य ट्रेन (09817) सोगरिया से 06 और 20 सितंबर की रात 11:10 बजे चलकर अगली दोपहर 3:50-3:55 बजे छिवकी और रात 11:45 बजे गया पहुंचेगी। गया से (09818) की रवानगी 07 और 21 सितंबर की रात 1:15 बजे होगी। सुबह 8:35-8:40 बजे छिवकी और रात 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed