{"_id":"680fe300caa46cb2480ac35e","slug":"three-sections-of-the-directorate-of-secondary-education-sealed-investigation-committee-will-submit-report-in-15-days-allahabad-news-c-3-ald1022-611034-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के तीन अनुभाग सील, जांच कमेटी 15 दिनों में देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के तीन अनुभाग सील, जांच कमेटी 15 दिनों में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के जिन तीन अनुभागों में आग लगी थी, उन्हें सोमवार को सील कर दिया गया। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।
शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के मुख्य भवन (पत्थर भवन) में हुए अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच के लिए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है और समिति को 15 दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
समिति में शिक्षा निदेशक माध्यमिक, अपर जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी और उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा नामित किसी वरिष्ठ अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, आग लगने के बाद सोमवार को तीन अनुभाग सील कर दिए गए, जिनमें सामान्य एक प्रथम, सामान्य एक द्वितीय व केंद्रीय रिसीट अनुभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
पांच सदस्यीय जांच कमेटी यह परीक्षण करेगी कि इन अनुभागों में आग किन कारणों से लगी और कितना नुकसान हुआ। समिति यह जांच भी करेगी कि आग में कितनी फाइलें राख हो गईं और उन फाइलों में क्या था। हालांकि, इन अनुभागों में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की जांच से संबंधित फाइलें थीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जांच को प्रभावित करने के लिए कोई साजिश भी हो सकती है।
इन अनुभागों में न्यायालय में लंबित मुकदमों से संबंधित फाइलें भी थीं, जाे आग लगने के बाद पूरी तरह से राख हो गईं। इसके साथ ही अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित कुछ फाइलों के भी जलने की आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय रिसीट अनुभाग में जिस रजिस्टर या कंप्यूटर पर फाइलों की एंट्री होती थी, उसके जलने की भी आशंका है और ऐसे में नष्ट हुईं फाइलों के बारे में पता लगा पाना काफी मुश्किल होगा।
जांच कमेटी में संयुक्त निदेशक शशि कपूर बतौर सदस्य नामित
- अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर उच्च शिक्षा निदेशक ने जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी को नामित कर दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि संयुक्त निदेशक शशि कपूर को जांच कमेटी में बतौर सदस्य नामित किया गया है।
बड़ा सवाल, कैसे खुला अनुभागों का दरवाजा
- माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में जिन तीन अनुभागों में आग लगने की घटना का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें तीनों अनुभाग के दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं। निदेशालय में शनिवार व रविवार का साप्ताहिक अवकाश था। रविवार को सुबह आठ बजे के आसपास आग लगने की घटना हुई और उस वक्त निदेशालय में सन्नाटा था। घटना की सूचना देर से मिलने के कारण नुकसान अधिक हुआ। अगर किसी कार्य दिवस में यह घटना होती तो बड़े नुकसान से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया होता।
0
अनुभागों में रखे कंप्यूटर भी हुए क्षतिग्रस्त
- अग्निकांड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुभागों में रखे कंप्यूटर भी राख हाे गए। सूत्रों का कहना है कि इन कंप्यूटरों में जांच से जुड़ी फाइलों की कई महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद थीं। कंप्यूटर इस कदर जले हैं कि उनसे महत्वपूर्ण जानकारियों की रिकवरी कर पाना भी काफी मुश्किल होगा।
उच्च शिक्षा के प्रशासनिक अधिकारी दफ्तर में भी हुआ नुकसान
- आग की लपटें उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी के दफ्तर तक भी पहुंचीं। हालांकि, वहां कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं, लेखाधिकारी कार्यालय का दरवाजा भी आग की चपेट में आ गया लेकिन कमरे में रखे दस्तावेज सुरक्षित बच गए। यह आग उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय के ठीक पीछे लगी थी और आग की चपेट में आए माध्यमिक शिक्षा के तीनों अनुभाग व उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय के बीच एक संकरी गैलरी है। हालांकि, उच्च शिक्षा निदेशक का कार्यालय पूरी तरह से सुरक्षित रहा।
80 मीटर की गैलरी में सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा
- माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के जिन तीन अनुभागों में आग लगी, वे 80 मीटर लंबी गैलरी में स्थित हैं। इस गैलरी में दो दर्जन कमरे हैं और गैलरी के बीचो-बीच सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। वहां के कर्मचारियों को भी नहीं पता कि कैमरा ठीक से काम कर रहा है या नहीं। हालांकि, इस कैमरे में तीनाें अनुभाग कवर होते हैं।