{"_id":"68d6e96713840e98c5005b3f","slug":"three-people-were-scorched-by-high-tension-current-falling-on-a-farm-fence-one-died-allahabad-news-c-257-1-sald1006-117212-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खेत की बाड़ पर गिरे हाईटेंशन करंट से तीन झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खेत की बाड़ पर गिरे हाईटेंशन करंट से तीन झुलसे, एक की मौत
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के हुल्ला का पुरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत की बाड़ के तार पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर पिता पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे किसान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है।
हुल्ला का पुरा निवासी किसान जितेंद्र सिंह (55) शुक्रवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। फसल सुरक्षा के लिए उन्होंने चारों ओर लोहे के तार का बाड़ लगा रखा है। बाड़ के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार रात में टूटकर लोहे के तारों से बने बाड़ के ऊपर गिर गया था। इसकी जानकारी किसान को नहीं हो पाई। जितेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे कि उनका शरीर बाड़ से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे।
पिता को तड़पते देख उनका बेटा संदीप सिंह (30) दौड़कर उन्हें बचाने पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। इसी बीच गांव के शिवसागर सिंह मौके पर पहुंचे और बांस से बाड़ पर गिरे बिजली के तार को हटाने लगे, इस प्रयास में वह भी झुलस गए।
विज्ञापन
तीन तीन लोगों के झुलसने पर गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने जैसे तैसे बाड़ से करंट वाले तार को हटाया। लोग तीनों घायलों को पास के निजी अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे बेटे संदीप को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर इलाज शुरू किया। शिवसागर को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक किसान के तीन बेटे हैं बड़ा बेटा संदीप घायल है। प्रदीप और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना को लेकर गांव के लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां से गुजरा हाइटेंशन तार काफी दिनों से जर्जर था जिसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते यह हादसा हुआ।