फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Three people including BJP leader died of dengue many victims are undergoing treatment

प्रयागराज : डेंगू से भाजपा नेता समेत तीन ने तोड़ा दम, मरीजों की संख्या 1168 पहुंची

Thu, 10 Nov 2022 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 09:52 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में डेंगू के अब तक मिले मरीजों की संख्या 1168 पहुंच गई है। इनमें से 30 मरीजों का बेली, कॉल्विन, एसआरएन और डफरिन समेत शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
: Three people including BJP leader died of dengue many victims are undergoing treatment
Prayagraj News : अशोक तिवारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डेंगू के नए मामलों के सामने आने का क्रम जारी रहा। डेंगू से भाजपा नेता नेता अशोक तिवारी (48) समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह संख्या फिलहाल छह ही है। बृहस्पतिवार को 26 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन



सहसों के बसमहुआ गांव निवासी भाजपा नेता अशोक तिवारी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। जांच में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की थी। पहले उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें पांच नवंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की भोर में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

यमुनापार के उरूआ विकास खंड के रामनगर गांव में डेंगू से पीड़ित पिंटू केशरी (42) और अशोक केशरी (50) भी बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जांच में दोनों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं रामनगर में चार दिन पूर्व रीशू शर्मा (38) की भी बुखार से मौत हो गई थी।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में डेंगू के अब तक मिले मरीजों की संख्या 1168 पहुंच गई है। इनमें से 30 मरीजों का बेली, कॉल्विन, एसआरएन और डफरिन समेत शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 42 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। उधर, डेंगू से 1096 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा स्प्रे, पायरेथ्रम स्प्रे, फीवर सर्वे, सोर्स रिडक्शन, फॉगिंग और आईईसी एक्टीविटी करायी गई ताकि डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित किया जा सके। 

विज्ञापन

रामनगर में डेंगू से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है। गांव में चिकित्सकों की टीम लगाकर लक्षणयुक्त मरीजों की जांच कराई जा रही है, जिससे समय पर सही इलाज दिया जा सके। - विनोद कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी मेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed