फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three people cheated Rs 60.87 lakh in the name of online trading, two women also included among the victims

Fraud Case : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर तीन लोगों से 60.87 लाख ठगे, पीड़ितों में दो महिलाएं भी शामिल

Mon, 19 Aug 2024 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 04:37 PM IST
सार

शिकायत में तृप्ति सिंह ने बताया कि उनको लजर्ड स्टोक इंफार्मेशन एक्सपर्ट नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में 200 से अधिक सदस्य हैं। ग्रुप में जुड़ी शल्की नामक महिला ने ट्रेडिंग शुरू करने के लिए लिजार्ड रेस्ट की वेबसाइट पर अकाउंट खोलने के लिए कहा।

विज्ञापन
Three people cheated Rs 60.87 lakh in the name of online trading, two women also included among the victims
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुपों से जोड़कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर जालसाजों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों से 60.87 लाख रुपये ठग लिए। इनमें करछना निवासी ममता मिश्रा से 27 लाख, न्यू कटरा निवासी तृप्ति सिंह से 15.16 लाख और कीडगंज के सागर पांडेय से 18.71 लाख की ठगी शामिल है। तीनों ही मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिकायत में तृप्ति सिंह ने बताया कि उनको लजर्ड स्टोक इंफार्मेशन एक्सपर्ट नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में 200 से अधिक सदस्य हैं। ग्रुप में जुड़ी शल्की नामक महिला ने ट्रेडिंग शुरू करने के लिए लिजार्ड रेस्ट की वेबसाइट पर अकाउंट खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन


भरोसे में लेते हुए उसने 15.16 लाख रुपये निवेश करवा दिए, लेकिन जब पैसे निकालने लगी तो कहा गया कि वित्त मंत्रालय अनुमति नहीं दे रहा है। इसके लिए और रुपये जमा कराने को कहा गया। जब पैसे जमा नहीं किए तो जालसाजों ने ग्रुप को बंदकर अकाउंट डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर 27 लाख हड़पे रुपये

पीड़ित ममता मिश्रा ने बताया कि उनको तीन अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया। इनमें पैसे कमाने के लिए ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी जाती थी। दो जुलाई को ट्रेडिंग के लिए एचडीएफसी वीआईपी नामक एप डाउनलोड करवाया गया। खाता खुलने के बाद दो और 18 जुलाई को 27 लाख रुपये निवेश कराया गया। जब इन पैसों को निकालने की कोशिश की गई तो क्रेडिट स्कोर कम कर 30 लाख की मांग होने लगी।

पहले टास्क दिया फिर लालच देकर कराया निवेश

सागर पांडेय ने बताया कि व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि गूगल पर रेटिंग डालने पर पैसे मिलेंगे। टास्क पूरा करने पर खाते में पैसे आएंगे। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर जोलीबी नाम से बने ग्रुप में जोड़कर क्रिप्टो में निवेश करने को कहा गया। साथ ही ग्रुप के एक यूजर से ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद वेबसाइट से पैसा निकालने लगा और सात लाख की मांग होने लगी। सूचना पर साइबर पुलिस ने जालसाजों के खाते में मौजूद दो लाख रुपये फ्रीज करा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed