फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three people arrested for fraud posing as bank officials, 15 complaints registered on National Cyber Crime

Prayagraj : बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं 15

Tue, 17 Feb 2026 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 05:13 PM IST
सार

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर इंश्योरेंश, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने समेत अन्य तरह का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी मोबाइल फोन पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर पीड़ितों को चपत लगाते थे।

विज्ञापन
Three people arrested for fraud posing as bank officials, 15 complaints registered on National Cyber Crime
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर इंश्योरेंश, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने समेत अन्य तरह का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी मोबाइल फोन पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर पीड़ितों को चपत लगाते थे। आरोपी साउथ वेस्ट दिल्ली स्थित कपासहेड़ा निवासी मोनू कुमार, मोहम्मद साजिद उर्फ गोलू और दिल्ली के साउथ वेस्ट अंबेडकर कॉलोनी निवासी समीर आलम (23) के कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड और 10 पासबुक बरामद की हैं। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


10 सितंबर 2025 को सिविल लाइंस पुलिस ने मिंटो रोड निवासी व्यक्ति की शिकायत पर ठगी की एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित ने बताया था कि एक अंजान व्यक्ति ने फोन कर खुद को राजापुर स्थित एसबीआई बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस है। इसके बाद फिशिंग लिंक/एपीके फाइल भेजकर फोन हैक किया और खाते से 98,638 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


घटना के बाद डीसीपी साइबर कुलदीप सिंह गुनावत के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आलमगीर की टीम बैंक खाता नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी मोनू कुमार मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर व मोहम्मद साजिद और समीर आलम चंपारण के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये पता चला कि आरोपियों पर प्रदेश भर में 15 शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे फर्जी सिम कार्ड से लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते थे। इसके बाद एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनका मोबाइल फोन हैक कर लेते थे, फिर अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल कर आपस में बांट लेते थे। पुलिस से बचने के लिए वह फर्जी सिम का इस्तेमाल करते थे।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed