फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three Kanwariyas riding a bike were injured after being hit by a Scorpio, the condition of two is critical.

Prayagraj : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन कांवरिया घायल, दो की हालत नाजुक

Sun, 18 Aug 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 06:55 PM IST
सार

रोहित यादव 22 वर्ष पुत्र भोनू यादव व राहुल यादव 35 वर्ष पुत्र लल्लू यादव तथा गोलू यादव 22 वर्ष पुत्र नरोत्तम यादव निवासीगण दारागंज प्रयागराज है। तीनों एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ जल चढ़ाने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Three Kanwariyas riding a bike were injured after being hit by a Scorpio, the condition of two is critical.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के रसार गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां ले गई। जहां डॉक्टरो ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

रोहित यादव 22 वर्ष पुत्र भोनू यादव व राहुल यादव 35 वर्ष पुत्र लल्लू यादव तथा गोलू यादव 22 वर्ष पुत्र नरोत्तम यादव निवासीगण दारागंज प्रयागराज है। तीनों एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाराणसी बाबा विश्वनाथ जल चढ़ाने के लिए गए थे। और वे तीनों वहां से जल चढ़ाकर रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे वापस अपने घर जा रहे थे। कि जैसे ही नेशनल हाईवे रसार गांव के पास पहुंचे ही थे कि इतने में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जहां भगवा रंग को खून से लतफत देख वहां भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। जिससे पुरे रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

लोगों ने इसकी जानकारी हंडिया पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा में ले गए जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार दो कांवरिया की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिनके पैर बुरी तरह से कट गए हैं। तो वही एक को हल्की-फुल्की छोटे बताई जा रही हैं।

घटना के बाद वहां जोर शोर पर चर्चा रहा कि आखिरकार कांवरिया के लिए सड़क वनवे किया गया है तो कावरिया रूट पर आम लोगों की चार पहिया वाहन कैसे फर्राटे मार रहे हैं। जो लोगों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहे है कि इसमें हंडिया कोतवाल व लगाए गए पुलिस कर्मियों की लापरवाही समझे या फिर कांवरियों का दुर्भाग्य। लोगों का कहना है कि कांवरियों के लिए रोड तो निर्धारित कर दिया गया है। परंतु बरौत बाजार में कांवरियों के रोड पर भी अतिक्रमण बना रहता है जिससे उनको आने-जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed