फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   three injured in road accident in prayagraj

बस और सरिया लदे ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, चालक समेत तीन जख्मी

Sat, 13 Apr 2019 11:30 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
three injured in road accident in prayagraj
accident

थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर हबीबपुर गांव के पास शनिवार की रात ट्रैक्टर और बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। ट्रैक्टर 

विज्ञापन

पर लदी लोहे की सरिया बस चालक के सीने के आरपार हो गई थी। ग्रामीणों और पुलिस की भारी मशक्कत के बाद बस चालक के सीने में धंसी सरिया को बाहर निकाला गया। बाद में उसे 
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के कारण झूंसी-सहसों मार्ग पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा। हादसे में बस में सवार यात्री भी बुरी तरह सहम गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राईवेट मिनी बस शनिवार की रात तकरीबन नौ बजे जौनपुर से यात्रियों को लेकर सहसों होते हुए झूंसी आ रही थी। झूंसी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के पास पहुंचने पर बस के ठीक आगे जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने वाहन अचानक मोड़ दिया। ट्रैक्टर पर बिल्डिंग मैटेरियल के सामानों के साथ ही लोहे की सरिया भी लदी हुई थी। अचानक ट्रैक्टर चालक के वाहन मोडऩे 
से ठीक पीछे आ रही बस की भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि लोहे की सरिया बस चालक 40 वर्षीय राजेश यादव पुत्र रजई यादव निवासी दानीपुर गांव थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर के सीने के आरपार हो गई। इस दौरान बस में सवार दो अन्य लोग भी जख्मी हुए थे। भीषण हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। साथ ही बस में सवार यात्री भी बुरी तरह सहम गए।


आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में ग्रामीणों के भारी मशक्कत के बाद बस चालक को लोहे की सरिया से अलग किया गया। तब तक 108 एंबुलेंस के ईएमटी संतोष कुमार भारतीया चालक आनंद के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बस चालक को एसआरएन में भर्ती कराया। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के कारण झूंसी-सहसों मार्ग पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed