फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three including two women died due to overturning of tractor trolley in Koraon, condition of 15 injured

प्रयागराज : प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sat, 27 May 2023 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 10:05 PM IST
सार

कोरांव के मड़फा गांव के रहने वाले कन्हई लाल की छोटी बेटी ऊषा देवी के बच्चे के जन्म पर शनिवार सुबह परिवार के 25 लोग बधावा लेकर उसके ससुराल साजी गांव गए थे। रात में सभी दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर वापस आ रहे थे।

विज्ञापन
Three including two women died due to overturning of tractor trolley in Koraon, condition of 15 injured
कोरांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने के बाद राहत कार्य में जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काेरांव के घूघा गांव में शनिवार रात एक गड्ढे के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में चार लोग जख्मी भी हुए हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के हैं। ये लोग बच्चे के जन्म पर बधावा देकर लौट रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोरांव के मड़फा गांव के रहने वाले कन्हई लाल की छोटी बेटी ऊषा देवी के बच्चे के जन्म पर शनिवार सुबह परिवार के 25 लोग बधावा लेकर उसके ससुराल साजी गांव गए थे। रात में सभी दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर वापस आ रहे थे। करीब 8ः30 बजे सभी लोग कोरांव-ड्रमंडगंज मुख्य मार्ग से लगी हुई नहर की पटरी से होकर घूघा गांव के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला हिस्सा आगे चल रही बाइक से छू गया।
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। इस बीच, एक गड्ढा आ गया और ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और यह ट्रॉली समेत सूखी नहर में जाकर पलट गया। इसमें सवार लोग नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार मची तो गांव के लोग दौड़े और फिर सूचना पर कोरांव पुलिस पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी कोरांव पहुंचाया। हालांकि, तब तक दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो चुकी थी। चार लोग जख्मी हुए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

इनकी हुई मौत

1- रीता देवी (38) पत्नी बुद्धिसेन निवासी मड़फा, कोरांव
2- सुमन देवी(42) पत्नी अनिल कुमार निवासी टुड़ियार, कोरांव
3- आशीष कुमार(20) पुत्र मिश्रीलाल निवासी मड़फा, कोरांव
हादसे में यह हुए घायल
1- शिवकुमारी(42) पत्नी रामसुखी निवासी मड़फा, कोरांव- हालत गंभीर
2- लालता प्रसाद(21) पुत्र रामजतन निवासी मड़फा, कोरांव
3- हरेराम (45) पुत्र गुपुत सिंह निवासी मड़फा, कोरांव
4- रामचंद्र(65) निवासी मानिकपुर (यह अपने ससुराल मड़फा आए थे)

रास्ते में गड्ढा होने के कारण ट्रैक्टर सूखी नहर में ट्रॉली समेत पलटने की बात सामने आई है। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - विमल किशोर मिश्रा, एसीपी मेजा

सीएम का आदेश भी बेअसर, पुलिस बेपरवाह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत के बाद सवारी ले जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था। डीजीपी ने पुलिस को सख्ती से इस पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। यातायात निदेशालय ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली से सवारियां ढोते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया। लेकिन, वक्त बीतने के साथ सीएम का आदेश फाइलों में दफन हो गया। पुलिस की बेपरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवारियां ढोने का सिलसिला जारी है। धार्मिक स्थलों पर ज्यादातर लोग इसी से पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed