UP : हंडिया थाने के दो सिपाही समेत तीन अवैध वसूली में गिरफ्तार, गोपीगंज में ढाबे पर पहुंचे थे रंगदारी वसूलने
राकेश बाजपेयी छतमी का रहने वाला है। वह छतमी सर्विस रोड पर ही बाजपेयी ढाबा का संचालन करता है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे के करीब उसके ढाबे पर चार लोग आए। उन्होंने ढाबे का वीडियो बनाते हुए बताया कि वह लखनऊ से जांच करने आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया थाने में तैनात दो सिपाही समेत तीन लोग शनिवार रात भदोही में गिरफ्तार कर लिए गए। वह गोपीगंज के छतमी के पास स्थित एक ढाबे में अवैध वसूली करने पहुंचे थे। तीनों को जेल भेज दिया गया है। मौके से आरोपियों का एक साथी नीली बत्ती लगी सफारी लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
राकेश बाजपेयी छतमी का रहने वाला है। वह छतमी सर्विस रोड पर ही बाजपेयी ढाबा का संचालन करता है। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे के करीब उसके ढाबे पर चार लोग आए। उन्होंने ढाबे का वीडियो बनाते हुए बताया कि वह लखनऊ से जांच करने आए हैं।
उन्होंने होटल में ही खाना खाया और फिर वेटर व कारीगरों का नाम-पता नोट किया। फिर पांच लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर फंसाने व होटल बंद कराने की धमकी दी। उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो एक लाख रुपये देने को कहा।
ढाबा संचालक के मुताबिक, दहशत में आकर उसने 45 हजार नकद दे दिए। साथ ही शेष रकम अगले दिन देने की बात कही। जिस पर वह रुपये लेकर चले गए। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब चारों टाटा सफारी गाड़ी से फिर आ धमके। उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो हाथ पकड़कर गाड़ी में घसीटने लगे। उसके शोर मचाने पर अगल-बगल स्थित होटल के कर्मचारी जुटने लगे और विरोध कर दिया।
विवाद होता देख सफारी लेकर आए आरोपियों का एक साथी भाग निकला।उधर तीनों से पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम आलोक सिंह निवासी आश सारनाथ जनपद वाराणसी, दूसरे ने राम परवेश यादव निवासी अतरौली थाना नगरा जनपद बलिया व तीसरे ने राहुल श्रीवास्तव निवासी देवरिया थाना जमनिया जनपद गाजीपुर बताया। यह भी बताया कि सफारी लेकर भाग निकलने वाला उनका साथी गौरव श्रीवास्तव है।
गोपीगंज थाने ले जाने पर खुली सिपाहियों की पोल
सूचना पर गोपीगंज पुलिस पहुंची और तीनों को थाने ले जाया गया। वहां पता चला कि इनमें से आलोक व राम परवेश पुलिस विभाग में सिपाही हैं और हंडिया थाने में तैनात हैं। इसके बाद ढाबा संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों के खिलाफ रंगदारी वसूलने, मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है। उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। - डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक।