{"_id":"6034031d95a97b073229ccdf","slug":"three-including-two-competing-students-lost-their-lives-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जिंदगी से निराश दो प्रतियोगी छात्रों समेत तीन ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जिंदगी से निराश दो प्रतियोगी छात्रों समेत तीन ने दी जान
Tue, 23 Feb 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
sucide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज व शिवकुटी में जिंदगी से निराश दो प्रतियोगी छात्रों ने खुदकुशी कर ली। सलोरी में मौसम यादव (21) ने फांसी लगा ली तो शिवकुटी में विजय उर्फ राजकुमार (27) ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा रहा।
मौसम पुत्र जीतनारायण यादव मूल रूप से वाराणसी के गद्दोजपुर जंसा का रहने वाला था। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करेन के बाद वह जेईई की तैयारी करने शहर आया था। यहां कर्नलगंज के सलोरी में स्थित शुक्ला डेरी लॉज में रहकर वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके रूम पार्टनर ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे के करीब वह बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों के पास चला गया।
इस दौरान मौसम कमरे में ही बैठा रहा। करीब एक घंटे बाद वापस आने पर दरवाजा भीतर से बंद मिला। बहुत पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से भीतर झांका तो वह फांसी पर लटका दिखा। उसके शोर मचाने पर आसपास के छात्र जुट गए और फिर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव मर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या की दूसरी घटना शिवकुटी मेें हुई। मूल रूप से फत्तेपुर नवाबगंज का रहने वाला राजकुमार उर्फ विजय पुत्र हरिश्चंद्र कटरा में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह नारायणी आश्रम डॉट पुल रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की और फिर घरवालों को सूचना दी। कुछ घंटों बाद परिजन भी आ गए। कर्नलगंज व शिवकुटी पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
टैगोरटाउन में रहने वाले विजय मिश्रा हुंडई कंपनी में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जौनपुर जनपद में है। वह पत्नी व दो बेटों संग वहां रहते हैं, जिनमेें सरल बड़ा था। वह मडिय़ाहू स्थित बीडीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। कुछ दिनों से विजय की सास की तबियत खराब चल रही थी, जिनकी देखभाल के लिए हफ्ते भर पहले परिवार जौनपुर से न्यू सोहबतियाबाग स्थित मूल निवास आया था।
सोमवार शाम को उनकी पत्नी अपनी मां को देखने अस्पताल जा रही थीं कि इसी दौरान सरल भी साथ चलने की जिद करने लगा। जिस पर सरल की मां ने उसे डांट दिया और अस्पताल चली गईं। इस दौरान सरल ऊपरी तल पर स्थित कमरे में था, जबकि अन्य परिवारीजन नीचे थे। कुछ देर बाद परिवार के लोग ऊपर गए तो सरल को फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर आसपास के लोग भी आ गए और सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मौसम पुत्र जीतनारायण यादव मूल रूप से वाराणसी के गद्दोजपुर जंसा का रहने वाला था। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करेन के बाद वह जेईई की तैयारी करने शहर आया था। यहां कर्नलगंज के सलोरी में स्थित शुक्ला डेरी लॉज में रहकर वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके रूम पार्टनर ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे के करीब वह बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों के पास चला गया।
विज्ञापन
इस दौरान मौसम कमरे में ही बैठा रहा। करीब एक घंटे बाद वापस आने पर दरवाजा भीतर से बंद मिला। बहुत पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से भीतर झांका तो वह फांसी पर लटका दिखा। उसके शोर मचाने पर आसपास के छात्र जुट गए और फिर सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव मर्चरी भेजवा दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या की दूसरी घटना शिवकुटी मेें हुई। मूल रूप से फत्तेपुर नवाबगंज का रहने वाला राजकुमार उर्फ विजय पुत्र हरिश्चंद्र कटरा में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह नारायणी आश्रम डॉट पुल रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की और फिर घरवालों को सूचना दी। कुछ घंटों बाद परिजन भी आ गए। कर्नलगंज व शिवकुटी पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
डांट से नाराज नौवीं के छात्र ने फांसी लगाई
जार्जटाउन के न्यू सोहबतियाबाग मोहल्ले में मां की डांट से नाराज नौवीं के छात्र सरल मिश्रा (14) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मां के साथ अस्पताल जाने की जिद कर रहा था, साथ न ले जाने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।टैगोरटाउन में रहने वाले विजय मिश्रा हुंडई कंपनी में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जौनपुर जनपद में है। वह पत्नी व दो बेटों संग वहां रहते हैं, जिनमेें सरल बड़ा था। वह मडिय़ाहू स्थित बीडीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। कुछ दिनों से विजय की सास की तबियत खराब चल रही थी, जिनकी देखभाल के लिए हफ्ते भर पहले परिवार जौनपुर से न्यू सोहबतियाबाग स्थित मूल निवास आया था।