फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three, including brother and sister going to Ganga bath, died in accident

गंगा स्नान कर जा रहे भाई-बहन समेत तीन की हादसे में मौत 

Fri, 24 Jan 2020 09:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Three, including brother and sister going to Ganga bath, died in accident
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
हंडिया कोखराज हाईवे पर शुक्रवार की शाम माघ मेले में गंगा स्नान कर वापस घर लौट रहे सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में शिनाख्त हुई तो परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले ट्रक का कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव के रहने वाले किसान शालीग्राम यादव (42) के बाबा माघमेले में कल्पवास कर रहे हैं। अमावस्या पर स्नान के लिए शालीग्राम अपनी बहन शशि (15) और पट्टीदार हरिलाल के साथ दो दिन पहले ही माघमेला में बाबा के पास चला गया था। तीनों ने शुक्रवार को दिन में गंगा स्नान किया और वापस प्रतापगढ़ के लिए चल दिए। तीनों एक ही बाइक से थे। वे जैसे ही हंडिया कोखराज बाईपास पर पथरियापुर गांव के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


तीनों अनियंत्रित होकर दाहिने ओर गिरे। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उनके पास से पहचान का कोई कागजात नहीं मिला तो बाइक नंबर के आधार पर खोजबीन की गई। कुछ देर में उनकी पहचान हो गई। हथिगवां से परिवार वाले भागकर पहुंचे। गांव में कोहराम मच गया था। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना के समय का कोई प्रत्यक्षदर्शी फिलहाल नहीं मिला है। इस कारण अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed