फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three hundred centers and six hundred objections, many objections brought about the distance of UP board examination centers

तीन सौ केंद्र और छह सौ आपत्तियां, यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर आईं कई आपत्तियां

Mon, 01 Feb 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Feb 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three hundred centers and six hundred objections, many objections brought about the distance of UP board examination centers
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बनाए गए प्रस्तावित केंद्रों की सूची पर बड़ी संख्या में आपत्तियां आईं हैं। प्रयागराज में कुल 300 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं, जबकि आपत्तियों की संख्या तकरीबन छह सौ है। इनमें से तमाम आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर की गई हैं। फिलहाल अब डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को इन आपत्तियों का निस्तारण करना है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने पिछले दिनों हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की सूची जारी की है और इस पर आपत्ति भी मांगी गई है। इनमें प्रयागराज के 300 केंद्र शामिल हैं। केवल प्रयागराज में ही केंद्र निर्धारण को लेकर 600 के आसपास आपत्तियां आई हैं। इनमें केंद्र निर्धारण की दूरी को लेकर कई आपत्तियां हैं। साथ ही 17 विद्यालय ऐसे हैं,ख्जिन्होंने संसाधन की कमी के कारण विद्यालय को केंद्र बनाए जाने से इनकार किया है।
विज्ञापन


एक आपत्ति आई है कि गोमती इंटर कॉलेज फूलपुर का परीक्षा केंद्र महबूब अली इंटर कॉलेज स्टेनली रोड को बनाया दिया गया है। दोनों के बीच की दूरी तकरीबन 30 किलोमीटर है। ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए काफी पहले अपने घरों से निकलना होगा। इसी तरह नैनी और सोरांव की तरफ कुछ स्कूलों  के परीक्षा केंद्र शहर में बनाए जाने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर के कुछ स्कूलों के परीक्षा केंद्र गंगापार और यमुनापार में बना दिए गए हैं। इन केंद्रों की दूरी को लेकर भी आपत्तियां आईं हैं। अब डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेट इन आपत्तियों का निस्तारण करेगी और निस्तारण होने के बाद केंद्र निर्धारण की सूची यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी, जिसके बाद यूपी बोर्ड केंद्र निर्धारण पर अपनी अंतिम मुहर लगाएगा। हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि सत्यापन किस प्रकार किया गया कि केंद्र निर्धारण में इस तरह की विसंगतियां रह गईं। इस बारे में डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा का कहना है कि लगभग छह सौ आपत्तियां आई हैं, जिनका निस्तारण जिला स्तरीय कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed