फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   three arrested in illegal ral ticket booking

रेल टिकटों की अवैध बुकिंग करते तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
three arrested in illegal ral ticket booking
three arrested in illegal ral ticket booking
शहर के अलग-अलग हिस्से में चल रहा था धंधा, मौके पर मिले टिकट समेत अन्य सामान
विज्ञापन

प्रयागराज। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने का फायदा उठाने के लिए दलाल सक्रिय हो गए हैं। शिकायत पर आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीन जालसाजों को रंगे हाथ पकड़ा। वह अवैध तरीके से टिकट की बुकिंग कर रहे थे। उनके पास से व्यक्तिगत परिचय पत्र पर बुक हजारों रुपये के टिकट के साथ कंप्यूटर, प्रिंटर आदि सामन भी पकड़े गए।
निरीक्षक बुधपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने अल्लापुर पुलिस चौकी के पास स्थित टी.जोन दुकान पर छापा मारकर ई-टिकट का अवैध कारोबार पकड़ा। अब्दुल सईद नामक युवक केंद्र संचालित कर रहा था। दुकान के मालिक अराफात को भी आरपीएफ ने आरोपी बनाया है। जन सेवा केंद्र की आड़ में यह कारोबार चल रहा था। आरोपी के पास से पांच लोगों की आईडी मिली। 23498 रुपये के 17 टिकट भी मौके पर मिले। 52135 रुपये के 41 टिकट पूर्व के दिनों के भी मिले। पांचों आईडी पर इस वर्ष कुल चार 42 हजार 510 रुपये के कुल 323 टिकट बुक किए गए हैं। एक अन्य कार्रवाई में दारागंज में भी ई-टिकट का अवैध धंधा पकड़ा गया। घनश्याम कृष्ण द्विवेदी नामक युवक के पास से 11391 रुपये के नौ टिकट मौके पर मिले। 30726 रुपये के पुराने टिकट भी मिले। उसके पास से पांच लोगों की आईडी मिली। इनके नाम पर इस वर्ष दो लाख 59 हजार 830 रुपये के 195 टिकट बुक हुए हैं। तीनों आरोपियाें के खिलाफ रेलवे ऐक्ट के तहत एफआईआर लिखाई गई है।
विज्ञापन

हिंदी में काम करने की अपील
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे बिजली विभाग मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में हिंदी को बढ़ावा देने की अपील की गई। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी चंद्र भूषण पांडेय ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर राज नारायन प्रयागराज ने साहित्यकारों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पहल के लिए मुख्य लोको निरीक्षक केके शर्मा को पुरस्कृत किया गया। अनुपम सिहंल आदि ने कविता पाठ किया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed