{"_id":"6a8f5407425a88f0e6031b99","slug":"three-arrested-for-swindling-18-lakh-by-luring-victims-with-the-promise-of-cheap-gold-allahabad-news-c-417-1-nan1011-9024-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर 18 लाख लूटने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर 18 लाख लूटने वाले तीन गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज-लालगोपालगंज में दवा कारोबारी के साथ लूट के आरोपी
सस्ता सोना बेचने का लालच देकर दवा व्यापारी को तमंचे के बल पर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 11 लाख रुपये, तमंचा, कारतूस, नकली आभूषण तथा वारदात में इस्तेमाल कार बरामद किया गया है।
नवाबगंज के दानियालपुर लालगोपालगंज निवासी पंकज अग्रवाल को सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर गिरोहबंद बदमाशों ने अपने जाल में फंसा लिया था। 19 अगस्त को सरगना व्यापारी को पैसों के साथ प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना के बिहरिया गांव के पास राम वन गमन हाईवे पर ले गया।
वहां खड़ी कार में बैठाते ही विपरीत दिशा से स्विफ्ट डिजायर से आए अन्य साथियों ने दवा व्यापारी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी थी। बदमाश व्यापारी से 18 लाख रुपये छीन लिए थे। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने बुधवार को घेराबंदी कर नवाबगंज के कोखराज-हंडिया हाईवे पर गढ़वा अंडरपास के पास से नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सरगना व एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उनका 5 सदस्यों का एक संगठित गिरोह है। मुख्य सरगना व्यापारियों को सस्ते सोने का लालच देकर विश्वास में लेकर सुनसान जगह बुलाया जाता था। वहां, बाकी सदस्य तमंचा दिखाकर व्यापारी से रुपये छीन लेते थे। पीड़ित को शक न हो, इसलिए सरगना भी नाटक करके व्यापारी के साथ भाग खड़ा होता था। बाद में सभी छीनी गई रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस टीमों की त्वरित कार्रवाई पर डीसीपी ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
लालगोपालगंज के दानियालपुर निवासी फैसल का पूर्व में थाना नवाबगंज में हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी संदीप यादव का थाना हथिगवां में मारपीट व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। प्रतापगढ़ के मानिकपुर निवासी नागर गौतम का थाना कुंडा में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज है।
पुलिस ने लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11 लाख रुपये, हथियार, नकली जेवर और दो गाड़ियां बरामद हुईं है। टीम को 10,000 रुपये का इनाम दिया गया है।- कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर।