{"_id":"5daf4fad8ebc3e93b532d9ea","slug":"three-arrested-for-robbing-a-vehicle-full-of-gutka-allahabad-news-ald2582569181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटके से भरी गाड़ी लूटने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटके से भरी गाड़ी लूटने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
Three arrested for robbing a Vehicle full of gutka
- फोटो : KAUSHAMBI
गुटके से भरी गाड़ी लूटने वाले तीन गिरफ्तार
सैनी इलाके में अजुहा कस्बे के समीप रविवार शाम हुई थी घटना
मुख्य आरोपी फरार, माल समेत वाहन और बदमाशों की सफारी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सात लाख का गुटका लदी गाड़ी (पिकअप) लूटने वाले तीन बदमाशों को सोमवार शाम सैनी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप के साथ लूटा गया पूरा माल भी बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में दो कानपुर के हैं, जबकि तीसरा कन्नौज का रहने वाला है। आरोपियों की सफारी भी सीज कर दी गई है। घटना के बाद फरार मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है।
कानपुर जिले के नौबस्ता कस्बा स्थित न्यू श्याम नगर मोहल्ले का राजू पुत्र पच्चा पाल पिकअप चालक है। रविवार शाम वह अपनी पिकअप पर गुटका लादकर सप्लाई करने कौशाम्बी आया था। यहां ससुर खदेरी नदी (अजुहा) के समीप सफारी सवार चार बदमाशों ने पीटकर उसकी पिकअप लूट ली थी। इसमें करीब सात लाख रुपये का गुटका लदा था। मामले में पिकअप चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस घटना के खुलासे का प्रयास कर रही थी। इसी बीच सोमवार शाम सैनी कोतवाल बालेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को सूचना मिली कि बदमाश अलीपुरजीता नहर के पास खड़े हैं। खबर मिलते ही कोतवाल ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही सफारी सवार बदमाश भागने लगे। नाकेबंदी कर आरोपी गोविंद सिंह पुत्र श्यामजी सिंह निवासी कुशमरा निजामपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज, लाला मिश्रा पुत्र प्रेम नारायण निवासी शाहजहांपुर थाना सट्टी जिला कानपुर व सौरभ सिंह पुत्र समर सिंह निवासी बर्रा कानपुर को गिफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बदमाशों का साथी रोहन गुटका कंपनी में ही काम करता है। उसी के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने गुटका लदी पिकअप को बदमाशों की निशानदेही पर कनवार गांव के पास एक ढाबे से बरामद किया है। मुख्य आरोपी रोहन की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।