{"_id":"63711e366693d238bb6cfb7a","slug":"three-arrested-for-assaulting-a-woman-with-a-slap-the-incident-happened-a-day-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला पर चापड़ से हमला करने में तीन गिरफ्तार, एक दिन पहले हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला पर चापड़ से हमला करने में तीन गिरफ्तार, एक दिन पहले हुई थी घटना
Sun, 13 Nov 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:11 PM IST
सार
शिवकुटी पुलिस का दावा है कि घटना में एक अन्य नामजद आरोपी मयंक की संलिप्तता नहीं सामने आई है। एक दिन पहले हुई घटना के बाद ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो घटना में मारपीट करने वाले नजर आए।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवकुटी के नया पुरवा में 30 वर्षीय महिला पर चापड़ से हमला करने के तीन आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें रिटायर्ड दीवान दीपचंद, उसका बेटा मनीष व एक अन्य आरोपी जयराम शामिल हैं। शिवकुटी पुलिस का दावा है कि घटना में एक अन्य नामजद आरोपी मयंक की संलिप्तता नहीं सामने आई है। एक दिन पहले हुई घटना के बाद ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला तो घटना में मारपीट करने वाले नजर आए। इसके बाद देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में मनीष, उसका पिता रिटायर्ड दीवान दीपचंद व जयराम नजर आए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य दो अभियुक्तों मयंक व सोनम की संलिप्तता फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
महिला की हालत खतरे से बाहर
उधर हमले में घायल महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। फिलहाल एसआरएन में ही उसका इलाज चल रहा है। हालांकि उसके परिजनों का कहना है कि पुलिस अब भी मामले में लीपापोती कर रही है। इस मामले की शिकायत वह अफसरों से करेंगे। गौरतलब है कि शनिवार सुबह 11.30 बजे महिला पर लाठी-डंडों व चापड़ से हमला किया गया था। जिसमें सिर फूटने के साथ ही उसकी नाक भी नाक कट गई थी।
विज्ञापन