फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three ani akhara dharma dhwaja Establishment on tomorrow, CM yogi will present there

कुंभ 2019: तीनों अनी अखाड़ों की धर्मध्वजा कल, सीएम योगी होंगे शामिल

Fri, 04 Jan 2019 03:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Three ani akhara dharma dhwaja Establishment on tomorrow, CM yogi will present there

तीनों अनी अखाड़े, पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, पंच निर्मोही अनी अखाड़ा, पंच दिगंबर अनी अखाड़े की ओर से संयुक्त रूप से पांच जनवरी को कुंभ क्षेत्र की छावनी में धर्मध्वजा लहराई जाएगी। इसके तहत सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे के बीच सबसे पहले निर्मोही अनी अखाड़ा, फिर पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा और अंत में दिगंबर अनी अखाड़े की धर्मध्वजाएं स्थापित होंगी। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास, पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के श्रीमहंत रामकिशोर दास, पंच दिगंबर अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में आयोजित समारोह में अन्य अखाड़ों के प्रतिनिधि भी रहेंगे।

विज्ञापन


इसी क्रम में सात जनवरी को केपी कॉलेज मैदान से दिन में 11.30 बजे नगर प्रवेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा केपी कॉलेज मैदान से आरंभ होकर सीएमपी डॉट पुल को पार करते हुए बैरहना सब्जी मंडी होते हुए अलोपीबाग पहुंचेगी। यहां से अलोपशंकरी मंदिर, दारागंज स्थित निर्वाणी अनी अखाड़ा के नए ठौर गंगा भवन के सामने से मोरी गेट होते हुए पंच निर्मोही अनी अखाड़े के करीब से शास्त्री पुल के नीचे से काली मार्ग होते हुए त्रिवेणी मार्ग पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यहां पर प्र्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की ओर से माल्यार्पण करके संतों के स्वागत के बाद पेशवाई पांटून पुल होते हुए पंच निर्मोही अनी अखाड़े के बगल स्थित सीधे चतु:संप्रदाय में पहुंचकर पूरी होगी। कार्यक्रम में श्रीमहंत रामजी दास, श्रीमहंत मोहन दास, श्रीमहंत कृष्ण दास सहित अनेक  संत शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed