{"_id":"688bbc430328145a78083be6","slug":"three-accused-including-a-woman-went-to-jail-for-inciting-suicide-allahabad-news-c-3-ald1042-682217-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला समेत तीन आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला समेत तीन आरोपी गए जेल
विज्ञापन
करछना क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) शिव शंकर पांडेय उर्फ दीपक (38) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि लोहंदी गांव निवासी बीडीसी दीपक ने बुधवार को महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से आहत होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने महिला और उसके पांच सहयोगियों पर साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर दीपक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने जांच के दौरान सबूतों के आधार पर आरोपी 45 वर्षीय महिला और दो नामजद आरोपी रोहित शर्मा (32) व जय प्रकाश पांडेय (35) निवासी लोहंदी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश जारी है। मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अरुण कुमार त्रिपाठी, एसीपी करछना