{"_id":"673c7d2892c139ddcf017d27","slug":"threat-to-bomb-prayagraj-junction-search-operation-launched-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, चलाया गया सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, चलाया गया सर्च आपरेशन
Tue, 19 Nov 2024 05:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:27 PM IST
सार
जंक्शन को बम से उड़ाने की सूचना पर रेलवे पुलिस की नींद उड़ गई। हरकत में आई पुलिस ने मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग लेकर जंक्शन पर दो घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। स्टेशन के कोने-कोने की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर सर्च अभियान चलाती रेलवे पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। किसी शख्स ने रेलवे कंट्रोल रूम नंबर 139 पर इसकी सूचना दी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद हरकत में आई रेलवे पुलिस ने दो घंटे तक जंक्शन पर सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
जंक्शन को बम से उड़ाने की सूचना पर रेलवे पुलिस की नींद उड़ गई। हरकत में आई पुलिस ने मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग लेकर जंक्शन पर दो घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। स्टेशन के कोने-कोने की तलाशी ली गई, हालांकि सर्च आपरेशन में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सर्च आपरेशन के चलते यात्रियों में भी खलबली मची रही। यात्रियों के बैग और सूटकेस आदि की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर सर्च अभियान चलाती रेलवे पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
ध्वनि विस्तारक के माध्यम से पुलिस ने यात्रियों को आगाह किया और किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छूने और तत्काल इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को देने के लिए सलाह दी। सीसीटीवी के माध्यम से दिन भर आने जाने वाले यात्रियों की निगहबानी की गई।