फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   thousands of rss servnts prayed to mother bharati at the same time

आरएसएस के हजारों स्वयंसेवकों ने एक ही समय पर की मां भारती की प्रार्थना

Mon, 20 Apr 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
thousands of rss servnts prayed to mother bharati  at the same time
कोरोना महामारी से देश को मुक्ति मिले इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हजारों स्वयंसेवकों ने एक साथ अपने आवास पर परिजनों के साथ भारत मां की प्रार्थना की। इस दौरान सामूहिक शक्ति जागरण और ब्रह्माड में नई सात्विक शक्ति के संचार के संकल्प के साथ स्वयंसेवकों ने ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ का उच्चारण किया। हजारों स्वयंसेवकों द्वारा एक साथ प्रार्थना करने से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। ऐसा पहली बार हुआ जब संघ की एक घंटे की शाखा और प्रार्थना में महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दरअसल, संघ के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने आह्वान किया था कि रविवार 19 अप्रैल की शाम 5.30 बजे स्वयंसेवक अपने परिजनों के साथ भारत मां की प्रार्थना करें। शाम 5.30 बजे से पहले ही संघ के तमाम स्वयंसेवक अपने घरों की छत पर या प्रांगण में परिवार के सदस्यों संग पहुंच गए। प्रार्थना के दौरान महामारी से बचाव के लिए स्वयंसेवकों ने सामाजिक दूरी का पालन तो किया ही साथ ही मुंह पर मास्क भी पहन रखा था। प्रयाग दक्षिण, प्रयाग उत्तर के सभी 29 नगरों, खंडों में संघ की एक साथ प्रार्थना की गई। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने अपने आजाद नगर स्थित आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ शाखा लगाने के साथ ही भारत मां की प्रार्थना की। टैगोर टाउन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने भी परिवार के सदस्यों के साथ प्रार्थना की। संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग संयोजक मोहन जी टंडन ने बताया कि रविवार को हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों में प्रार्थना करने के साथ शाखा लगाई।
विज्ञापन

विहिप प्रांत कार्यालय में ध्वज के सामने की गई प्रार्थना
विहिप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी रविवार को भारत मां की प्रार्थना की। विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में कार्यालय प्रमुख सुनील सिंह ने ध्वज के समक्ष विहिप के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए प्रार्थना की। नैनी में आयोजित प्रार्थना कार्यक्रम में अमित पाठक, अश्विनी मिश्र, गुरु प्रकाश राव, गौरव जायसवाल आदि ने शिरकत की। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि काशी प्रांत के 19 जिलों में सात हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने निज आवास पर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed