फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands gathered in Khatu Shyam Bhajan evening

खाटू श्याम भजन संध्या में जुटे हजारों

Mon, 23 Dec 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thousands gathered in Khatu Shyam Bhajan evening
Thousands gathered in Khatu Shyam Bhajan evening - फोटो : CITY DESK
फोटो सहित
विज्ञापन

00
हर कोई बोला, हारे के श्याम, खाटू श्याम
0 श्री श्याम मंडल एवं श्री श्या्म सेवा ट्रस्ट की ओर से मना श्री खाटू श्याम प्रभु महोत्सव
0 उमा लहरी, संतोष सोनी ने बखानी खाटू श्याम की महिमा, सम्मोहित होते रहे भक्त
प्रयागराज। श्री श्याम मंडल एवं श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को कर्नलगंज स्थित रामवाटिका में श्री खाटू श्याम प्रभु महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। अखंड ज्योति जलाकर खाटू श्याम की पूजा के बाद भजन मालिका में खाटू श्याम की महिमा के भजन गूंजे। मंच पर खाटू श्याम के साथ ही झुंझुनू की रानी सती दादी दी और सालासर के बाला जी का फूलों से मनोहारी दरबार सजाया गया था।
जयपुर से आईं जानीमानी भजन गायिका उमा लहरी और कोलकाता के संतोष सोनी ने विविधतापूर्ण भजनों से खाटू श्याम के जीवन दर्शन से लेकर उनकी महिमा तक के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। अंत तक भजन मालिका में सभी मंत्रमुग्ध होकर तन्मय रहे। दिल्ली के अमित एवं साथियों ने संगीत दिया जबकि कानपुर के जेआर साउंड ने ध्वनि संयोजन किया। इससे पहले पूजा अग्रवाल ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। भजन मालिका से पहले नवविवाहित जोड़ों नवल-दिव्या अग्रवाल और हर्षित-रुचिका अग्रवाल ने बाबा का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

श्याम मंडल एवं ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से बाबा की महामंगल आरती उतारी गई। साथ ही उन्हें माखन मिश्री के साथ छप्पन भोग लगाया। कार्यक्रम के दौरान अखंड ज्योति जलती रही। कार्यक्रम का संचालन विजयकांत शर्मा एवं विनोद अग्रवाल ने किया। भजन के बाद बाबा का अखंड भंडारा आयोजित किया गया जिसमें जुटे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राजेश अग्रवाल सहित विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, विजय बंसल, मंजू, मधु, हीरा, साधना, शानू, सुमन अग्रवाल, मीना सिंहानिया आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed