फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those who do not know the religion, they only remove 'Baal Ki Khal'

जिन्हें नहीं धर्म-मर्म की जानकारी,वही निकालते हैं ‘बाल की खाल’

Mon, 03 Dec 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 03 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Those who do not know the religion, they only remove 'Baal Ki Khal'
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
जयपुर में हनुमान जी को लेकर दिए बयान पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सफाई दी। कहा, जिन्हें धर्म और मर्म की जानकारी नहीं है, वही बाल की खाल निकालते हैं। त्रिवेणी बांध स्थित शंकर विमान मंडपम के चार दिनी कुंभाभिषेकम महोत्सव के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी कार्य पर उंगली उठाना आसान है, लेकिन उसे सफलतापूर्वक पूरा करना मुश्किल है। इससे पहले उन्होंने त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए और आरती उतारी।
विज्ञापन


वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और मठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने हनुमान जी को दलित की संज्ञा दिए जाने और मुख्यमंत्री के हनुमान दर्शन एवं आरती प्रकरण पर कहा, मुख्यमंत्री योगी जब भी प्रयागराज आते हैं, वह बड़े हनुमानजी के दर्शन करना नहीं भूलते। इस बार भी उन्होंने उसी आस्था और भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल होने से पहले बड़े हनुमान के दर्शन किए और उनकी आरती उतारी। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि हम देवी-देवताओं को भी जातियों में बांटने लगे हैं। जहां तक हनुमान जी के बारे में मुख्यमंत्री योगी की टिप्पणी का सवाल है तो यह उनका निजी मत है। देवी-देवताओं की कोई जाति नहीं होती है, उन्हें किसी भी प्रकार से जाति-संप्रदाय से जोड़कर देखना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed