अलोपीबाग में तीन दिन से पानी को तरस रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलोपीबाग स्थित विवेकानंद पार्क में लगा ट्यूबवेल खराब होने से आसपास के सैकड़ों घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। यहां तीन दिन से खराब ट्यूबवेल की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है, जिसका वजह से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। यह हाल तब है जब एनजीआरबीए जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य कमलेश सिंह इस संबंध में जलकल विभाग के महाप्रबंधक से कई बार शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने जेएनएनयूआरएम के तहत बिछाई गई पेयजल लाइन का कनेक्शन भी तब तक न करने का आरोप लगाया है।
विवेकानंद पार्क में लगे ट्यूबवेल में शुक्रवार सुबह खराबी आई। श्री सिंह ने इसकी सूचना जलकल विभाग को दी तो वहां पानी के टैंकर भेज दिए गए लेकिन ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को भी पूरा दिन बीत गया लेकिन ट्यूबवेल ठीक नहीं हो सका। इस बीच लोगों को पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ रहा है। श्री सिंह का कहना है कि विवेकानंद पार्क के साथ हैजा अस्पताल में लगा ट्यूबवेल फेल हो चुका है। उन्होंने अमृत योजना के तहत इन दिनों ट्यूबवेल के साथ सोहबतियाबाग दुर्गापूजा पार्क में ट्यूबवेल निर्माण की मांग की है।
उनका कहना है कि जल निगम ने यहां पानी की लाइन अब तक नहीं जोड़ी है। लगातार गुहार लगाने के बावजूद जल निगम, जलकल विभाग के अफसर और नगर आयुक्त इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। तहसील दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन पेयजल की समस्या खत्म नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि नगर अभियंता संजीव प्रधान ने जल निगम को अब तक रोड कटिंग का व्ययानुमान नहीं दिया। उन्होंने ने इस मामले में न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।