फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time the branding of Kumbh from the firecrackers came, 'Me to'

इस बार पटाखों से कुंभ की ब्रांडिंग, आ गया ‘मी टू’

Tue, 30 Oct 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Tue, 30 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
This time the branding of Kumbh from the firecrackers came, 'Me to'
e-crackers - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेले की ब्रांडिंग इस बार पटाखों  से भी होने जा रही है। बाजार में इस बार तमाम पटाखों के नाम कुंभ और उसके स्नान पर्वों पर रखे गए हैं। इसके  अलावा पिछले दिनों ‘मी टू’ के तमाम मामले सामने आने पर एक पटाखे को मी टू नाम भी दे दिया गया है। कई चर्चित फिल्मों के नाम पर भी पटाखों के नाम रखे गए हैं। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले  इस बार पटाखों के दाम में दस से बीस फीसदी तक की वृद्धि भी हुई है। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में थोक व्यापारियों की दुकानें भी सज गई हैं। प्रयागराज और आसपास के  जिलों के फुटकर व्यापारी वहां सामान खरीदने के लिए पहुंचने भी लगे हैं।
विज्ञापन


अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले की इस बार सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर ब्रांडिंग की जा रही  है। इस कार्य में अब पटाखा कारोबारी भी जुट गए हैं। बाजार में इस बार कुंभ कलश अनार उतारा गया है। इसके अलावा बसंत पंचमी चकरी भी बाजार में आई है। मौनी फूलझड़ी के साथ दो आवाज वाला खिचड़ी बम भी पटाखों के पैकेट में इस बार लिखा मिलेगा। पटाखा कारोबारी ‘मी टू’ को भी भुना रहे हैं। रंगीन रोशनी बिखेरने के बाद तेज आवाज वाले पटाखे को  ‘मी टू’ नाम दिया गया है। सहालग सीजन को देखते हुए शादी की रंगोली, मेहंदी रॉकेट भी कारोबारी बाजार में ला रहे हैं। पटाखा कारोबारी मो. कादिर के मुताबिक बाहुबली और जिगर रॉकेट भी इस बार दिवाली पर लोगों को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष तमाम पटाखों के अलग-अलग नाम रखे जाते हैं। पिछले वर्ष जीएसटी लागू हुई थी। तब जीएसटी बम खासा चर्चा में रहा। इस बार कुंभ की ब्रांडिंग में पटाखा कारोबारी अपना सहयोग कर रहे हैं। इसी  वजह  से पटाखों के नाम कुंभ और उसके  स्नान पर्वों पर रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष  चीनी उत्पादों के बहिष्कार का अभियान इस कदर छाया कि इस बार भी पटाखों के तमाम कारोबारियों ने चीनी पटाखों से तौबा कर ली। तमाम कारोबारियों ने शिवकाशी में बने पटाखों पर ही अपना भरोसा जताया है। हालांकि पटाखों पर 18 फीसदी जीएसटी भी है। इस वजह से पिछले साल के मुकाबले इस बार सभी तरह के पटाखों के दाम दस से बीस फीसदी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed