फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time PCS main examination will also be held in Ghaziabad

इस बार गाजियाबाद में भी होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा

Mon, 27 Jul 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
This time PCS main examination will also be held in Ghaziabad
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
पीसीएस मुख्य परीक्षा हमेशा लखनऊ और प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाती रही है, लेकिन इस बार पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा गाजियाबाद में भी होगी। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यह निर्णय लिया है। गाजियाबाद को केंद्र के रूप में चुनने के लिए अभ्यर्थियों को अलग से अवसर दिया जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की वेसाबइट पर 28 जुलाई से चार अगस्त तक गाजियाबाद के रूप में नए परीक्षा केंद्र का विकल्प चुन सकते हैं। परीक्षा में छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
विज्ञापन


पीसीएस के 529  पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 15 दिसंबर को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 544664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 318147 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इस साल 17 फरवरी को जारी किया, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 6320 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन


आयोग के कैलेंडर में पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा पहले 20 अप्रैल से प्रस्तावित थी, लॉक डाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 25 जुलाई से मुख्य परीक्षा प्रस्तावित की गई, लेकन इस दौरान संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू था, सो 25 जुलाई की जगह मुख्य परीक्षा की नई तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के रूप में दो जनपदों प्रयागराज और लखनऊ में से किसी एक जिले का चयन करना था, लेकिन तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आयोग ने गजियाबाद जिले को नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल कर लिया है। मुख्य परीक्षा अब प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी और इनमें से आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण़ कर चुके अभ्यर्थी अगर पूर्व में परीक्षा केंद्र के रूप में चुने गए जनपद की जगह गाजियाबाद को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनना चाहते हैं तो 28 जुलाई से चार अगस्त तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा केंद्र परिवर्तित कर सकते हैं। 

पश्चिमी यूपी के अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

आयोग के इस निर्णय से पश्चिमी यूपी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। गाजियाबाद एवं आसपास के जिलों से तमाम अभ्यर्थी अब गाजियाबाद को परीक्षा केंद्र के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। इसके अलावा पीसीएस में दिल्ली एवं अन्य राज्यों से अभ्यर्थी भी शामिल होते हैं। परीक्षा के लिए गाजियाबाद आना उनके लएि भी अधिक सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed