{"_id":"56f6e84f4f1c1baf2af15318","slug":"this-season-s-most-crowded-trains-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़ उमड़ने जा रही है। होली और गुड फ्राइडे की छुट्टियां खत्म होने के बाद जो लोग विभिन्न शहरों से यहां आए थे, उनमें से ज्यादातर लोग रविवार को ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होने जा रहे हैं। आलम ये है कि प्रयागराज, रीवा समेत कई ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में रविवार को नो रूम हो गया है, जिनके पास कंफर्म टिकट नहीं है वे परेशान हैं। शनिवार को ज्यादातर यात्रियों को तत्काल कोटे के तहत भी ट्रेनों में बर्थ नहीं मिल सकी।
होली के मौके पर जो लोग शहर आए उनमें से सैकड़ों लोगों ने रविवार को ही अपने गंतव्य तक जाने की तैयारी की है। इसका असर इलाहाबाद से विभिन्न रूटों की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। रविवार को इलाहाबाद से दिल्ली, पुणे, मुंबई, जयपुर, मेरठ, बरेली, गोरखपुर, जम्मू, अहमदाबाद, चेन्नई आदि रूट की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस हैं। प्रयागराज, रीवा, ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, कालका मेल आदि ट्रेनों के स्लीपर में जहां नो रूम हो गया है तो वहीं इन ट्रेनों के थर्ड एसी और सेकंड एसी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। यही हाल मेरठ जाने वाली नौचंदी का भी है।
अमूमन नौचंदी में प्रतीक्षा सूची ही रहती है, लेकिन रविवार को इसके स्लीपर श्रेणी में नो रूम हो गया है। मुंबई जाने वाली मुंबई मेल, महानगरी, कामायनी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची काफी लंबी है। रविवार को इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में भी प्रतीक्षा सूची तकरीबन 300 तक पहुंच गई है, जबकि इसके थर्ड एसी में भी प्रतीक्षा सूची 100 के आसपास है। पुणे, चेन्नई, गोरखपुर रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। इसके पूर्व शनिवार को भी प्रयागराज, शिवगंगा समेत तमाम रूटों पर चलने वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस रही। इसके पूर्व जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, प्रयाग स्टेशन पर शनिवार तड़के ही तत्काल टिकट के लिए लोग लाइन में लग गए। हालांकि, लाइन में लगे ज्यादातर लोगों के हाथ निराशा ही आई। तत्काल कोटे की बुकिंग शुरू होने के चंद मिनट में ही इलाहाबाद से विभिन्न रूटों पर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग हो गई। इसे लेकर प्रयाग में कुछ लोग भड़क गए। लोगों का कहना था कि रेलवे कर्मी पहले अपने परिचितों की टिकट कर रहे हैं।