फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This season 's most crowded trains today

आज ट्रेनों में इस सीजन की सर्वाधिक भीड़

Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
This season 's most crowded trains today
व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। रक्षा बंधन पर्व मनाने के बाद वापसी करने वाले लोगों की ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ सनडे को उमड़ने जा रही है। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। इलाहाबाद से सभी रूटों पर जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों में नो रूम हो भी गया है। रविवार के लिए तत्काल की बुकिंग शनिवार को हुई, लेकिन महज पांच मिनट में ही दिल्ली की तरफ जाने वालीं ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें फुल हो र्गइं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन मनाने के बाद रविवार को ही सैकड़ों की संख्या बाहर से आए लोग वापसी की राह पकड़ रहे हैं। नतीजा यह रहा कि तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई। गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद पहली बार प्रतीक्षा सूची ने 400 का आंकड़ा पार किया है। शनिवार की शाम चार बजे इसके स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 423 पर पहुंच गई थी, जबकि थर्ड एसी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 136 रही। यही हाल 12275 दुरंतो एक्सप्रेस का भी है। रविवार को दुरंतो एक्सप्रेस के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची 392 एवं इसके थर्ड एसी में प्रतीक्षा सूची 144 तक पहुंच गई है। दिल्ली जाने वाली 14055 ब्रह्मपुत्र मेल, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट के बाद नो रूम हो गया। इसके अलावा रीवा एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट आदि ट्रेनों में रविवार को सफर आसान नहीं है। यही हाल मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, मुंबई मेल आदि ट्रेनों का भी है। मेरठ जाने वाली संगम, नौचंदी और जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस में भी काफी संख्या में यात्रियों ने वेटिंग लिस्ट के टिकट ले रखे हैं। उधर रविवार को इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे के तहत बर्थ बुक कराने के लिए लोग इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग, नैनी आदि स्टेशन पहुंचे, लेकिन पांच से दस मिनट के अंदर ही तमाम महत्वपूर्ण ट्रेनों में तत्काल कोेटे की बर्थ फुल हो गई। 
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की वापसी भीड़ से भी होगी परेशानी
इलाहाबाद । रविवार को इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर सफर करने वाले यात्रियों को दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। रक्षा बंधन पर्व मनाने के बाद वापसी करने वाले लोगों की भीड़ से जहां तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है तो वहीं रविवार को इलाहाबाद में आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा में शिरकत करने के बाद वापसी करने वाले सैकड़ों परीक्षार्थी ट्रेनों को ही तरजीह देंगे। ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed