{"_id":"689a525a31e4b94892023eed","slug":"this-is-the-beginning-of-opposition-to-bjps-dictatorship-and-hooliganism-congress-allahabad-news-c-407-1-sald1007-5928-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तानाशाही, गुंडागर्दी के विरोध की शुरुआत है : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तानाशाही, गुंडागर्दी के विरोध की शुरुआत है : कांग्रेस
विज्ञापन
सोमवार को फूलपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया जाना भाजपा की तानाशाही और गुंडागर्दी को दर्शाता था। महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ करो या मरो का नारा दिया था और आजादी पाई थी। आज दूसरी आजादी के लिए राहुल गांधी ने शुरुआत की है। जनता भाजपा के कृत्य को इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं, सोरांव में भी कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी एकजुट हुए और दोनों नेताओं समेत अन्य सांसदों की रिहाई की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मो.शमीम, मो.अफसर, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, सुरेंद्र यादव, रामजी पटेल, अखिलेश कुमार, समवेत बहादुर मौजूद रहे। संवाद