फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Third week of September passed, waiting for recruitment on 109 posts, advertisement could not be released

UPPSC : सितंबर का तीसरा सप्ताह बीता, 109 पदों पर भर्ती का इंतजार, नहीं जारी हो सका विज्ञापन

Sun, 22 Sep 2024 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

आयोग को कुल 109 पदों पर सीधी भर्ती शुरू करनी है। इसके लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी करने का प्रस्ताव था। आयोग के सूत्रों का कहना है कि सितंबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में कई छुट्टियां पड़ गईं।

विज्ञापन
Third week of September passed, waiting for recruitment on 109 posts, advertisement could not be released
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सितंबर के दूसरे सप्ताह में नौ प्रकार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में था। इसके लिए आयोग ने चार सितंबर को संभावित भर्तियों की सूची जारी की थी, लेकिन सितंबर का तीसरा सप्ताह भी बीत चुका है और अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

विज्ञापन


आयोग को कुल 109 पदों पर सीधी भर्ती शुरू करनी है। इसके लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह में विज्ञापन जारी करने का प्रस्ताव था। आयोग के सूत्रों का कहना है कि सितंबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में कई छुट्टियां पड़ गईं। इस दौरान होम्योपैथी चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 और होम्योपैथी आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 कराई गई। इसी वजह से नई भर्तियों के विज्ञापन जारी नहीं किए जा सके।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस माह के अंत तक ज्यादातर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। जिन विभागों में भर्तियां प्रस्तावित हैं, उनमें उच्च शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद), उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) और उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग में रीडर (उपाचार्य) और प्रोफेसर (आचार्य) के सर्वाधिक 36 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) में रीडर के 32 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) में लेक्चरर के एक और प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होना है। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग में कुलसचिव के चार पदों, लोक निर्माण विभाग में सहायक वास्तुविद के सात और प्रशासनिक सुधार विभाग में निरीक्षक राजकीय कार्यालय के दो पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed