फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Third Grand Prize of Photography Competition to Yashpal of Prayagraj

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का तीसरा ग्रैंड पुरस्कार प्रयागराज के यशपाल को

Sun, 18 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Third Grand Prize of Photography Competition to Yashpal of Prayagraj
Third Grand Prize of Photography Competition to Yashpal of Prayagraj
प्रयागराज। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज, इलाहाबाद संग्रहालय, फोटोग्राफिक सोसाइटी ऑफ इलाहाबाद तथा फोटो वंडर्स ग्रुप की संयुक्त ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पांच वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ छायाचित्र का पुरस्कार कोलकाता के सुवाजित मुखर्जी को प्रदान किया जाएगा। द्वितीय ग्रैंड अवार्ड 24 परगना पश्चिम बंगाल के शुभाजीत सेन को तथा तृतीय ग्रैंड अवार्ड प्रयागराज के यशपाल सिंह आर्या को प्रदान किया जाएगा। यह तीनों पुरस्कार कैनन कैमरा कंपनी की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो जर्नलिज्म वर्ग में लखनऊ के अजय कुमार को प्रथम, कोलकता के सुदीप्त घोष को द्वितीय तथा वाराणसी के मर्जित भाष्कर गुप्ता को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। नेचर एंड वाइल्ड लाइफ वर्ग में प्रयागराज के यशपाल सिंह आर्या को प्रथम, कोलकाता के विश्वनाथ सिन्हा को द्वितीय और प्रयागराज के ही प्रियश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। ट्रेवल वर्ग में पुरनजीत गंगोपाध्याय प्रथम, प्रयागराज के अलोक कुमार जैन द्वितीय तथा सुवाजीत मुखर्जी तृतीय चुने गए हैं।
विज्ञापन

पोर्ट्रेट वर्ग में 24 परगना पश्चिम बंगाल के सुभाजीत सेन प्रथम, कोलकाता के प्रीतम सेन द्वितीय एवं कोलकाता के पुष्पेंदु पाल को तृतीय स्थान मिला है। इसी तरह ओपन वर्ग में कोलकता के सुवाजीत मुखर्जी प्रथम,पुष्पेंदु पाल द्वितीय एवं वाराणसी के शुभम केसरी को तृतीय पुरस्कार के विजेता रूप में चुना गया। पांचों वर्गों में तीन -तीन छायाकारों की प्रविष्टियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी केसचिव एसके यादव के मुताबिक विजेताओं के चयन के लिए गठित पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल में लखनऊ के अनिल रिसाल सिंह, जामिया मिलिया के एसोसिएट प्रोफेसर सोहेल अकबर, इविवि के सीनियर फैकल्टी एसके यादव, फोटो पत्रकार राजेश कुमार सिंह एवं वन्यजीव फोटोग्राफर डॉ एनके पांडेय शामिल थे। इस प्रतियोगिता में देश भर के 212 छायाकारों के 1227 फोटोग्राफ ई-मेल के जरिए प्राप्त हुए थे। प्रतियोगिता के चुने गए छायाचित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी 19 से 22 अगस्त तक इलाहाबाद संग्रहालय में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed