{"_id":"5bff87b5bdec2241c2633ba1","slug":"thieves-took-away-cash-box-of-union-bank-atm-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: यूनियन बैंक का एटीएम काटकर 16.61 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: यूनियन बैंक का एटीएम काटकर 16.61 लाख रुपये की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक की एटीएम से गायब कैश बॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने बुधवार रात एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मम्फोर्डगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने 16.61 लाख रुपये उड़ा दिए। सुबह जानकारी पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस दिन भर जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। बैंक प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मम्फोर्डगंज फौव्वारा चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। बगल में एक अन्य बैंक का एटीएम व मिठाई की दुकान है। ऊपरी तल पर रहने वाले मकान मालिक पवन कुमार प्रजापति बृहस्पतिवार सुबह नीचे उतरे तो देखा कि एटीएम का चेस्ट कटा हुआ था और भीतर रखा कैश गायब था। खबर फैली तो वहां भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस के साथ ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि चोरों ने गैस कटर से पहले एटीएम का चेस्ट काटा और इसके बाद भीतर रखा नगदी से भरा कैशबॉक्स उठा ले गए। सूचना पर बैंक अफसर और कैश भरने वाली कंपनी के कर्मचारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
जांच के बाद बैंक अफसरों ने बताया कि एटीएम से कुल 16,61,700 रुपये गायब हैं। चोरों ने केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन भी काट दिया था, जिस वजह से उनका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका। डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। हालांकि चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। शाम को बैंक प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं तैनात था। बैंक अफसरों ने 16.61 लाख रुपये चोरी होने की बात बताई है। वारदात से पहले ही सीसीटीवी कैमरों को डिसकनेक्ट कर दिया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही रही है।
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी