फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves took away 82 sheep worth Rs 4 lakh by loading them on a pickup

Prayagraj News: पिकअप पर लादकर चार लाख की 82 भेड़ें ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away 82 sheep worth Rs 4 lakh by loading them on a pickup
मेजा के लूतर गांव में चोर 82 भेड़ें पिकअप पर लादकर ले गए। इनकी कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। पशुपालकों का कहना था कि उन्होंने थाने में तहरीर दी है। जबकि पुलिस अफसर जानकारी से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन

गांव के फूलचंद्र पाल, गुलाटी पाल, सियाराम पाल और पंचम पाल भेड़ पालन करते हैं। उन्हाेंने बताया कि चारों के पास कुल मिलाकर लगभग 450 भेड़ें हैं। दिन भर चराने के बाद वह शाम को इन्हें नहर किनारे बांधकर छोड़ देते हैं। रखवाली के लिए कुछ दूर पर ही सोते हैं।
विज्ञापन

रोज की तरह शनिवार रात भी उन्होंने भेड़ों को नहर के किनारे बांध रखा था। कुछ दूर पर ही वह सो रहे थे। रात में आए चोर पिकअप पर 82 भेड़ें लाद ले गए। वाहन की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने पीछा किया लेकिन चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलचंद्र की 50, गुलाटी की 10, सियाराम की 10 और पंचम की 12 भेड़ें चोरी हुई हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं इस मामले में पुलिस अफसर घटना की जानकारी से इन्कार करते रहे। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed