फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves stole goods worth lakhs from five houses

Prayagraj News: पांच घरों से लाखों का माल समेट ले गए चोर

Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 10 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs from five houses
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव नथपुरा में चोरों ने शनिवार रात पांच घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये का माल समेटकर फरार हो गए। चोरों को भगाने के लिए ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चोर सबसे पहले राजपाल व शंकरलाल के घर में घुसे थे। आहट होने पर घरवालों के जागने पर वह फरार हो गए। इसके बाद लेखराज के घर से सोने का हार, तिलक, चेन व तीस हजार रुपये समेट लिए। चोर पड़ोसी सूरजपाल की छत पर चढ़कर मकान में घुसे थे।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले राम सिंह के घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की। इसी दौरान रामसिंह और सूरजपाल के परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। कई राउंड फायरिंग भी की। गांव में लाउडस्पीकर लगाकर हो रहे धार्मिक कार्यक्रम की वजह से फायरिंग की आवाज दब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लेखराज का परिवार जागा तो मामले की जानकारी हुई। लेखराज ने बताया कि चोर करीब 4.50 लाख रुपये की कीमत के आभूषण व 30 हजार रुपये ले गए हैं। उनका बेटा चंद्रपाल मुरादाबाद के एक थाने में सिपाही है। उसके आने पर शाम को वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया लेखराज की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed