फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be no railway station on the first day in uneven terrain, Agra-Banaras Vande Bharat, children will

Railway News : प्रयागराज में पहले दिन नहीं रुकेगी आगरा-बनारस वंदे भारत, बच्चों को नहीं कराया जाएगा फ्री सफर

Fri, 13 Sep 2024 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 06:35 PM IST
सार

आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 16 सितंबर को हो रहा है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका संचालन होगा। इस दौरान प्रयागराज छोड़ इसके ठहराव वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।

विज्ञापन
There will be no railway station on the first day in uneven terrain, Agra-Banaras Vande Bharat, children will
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय और प्रयागराज मंडल का डीआरएम ऑफिस संगम नगरी में होने के बावजूद 16 सितंबर को आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का पहले दिन प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। रेलवे प्रशासन की ओर से आगरा वंदे भारत के लिए सोमवार 16 सितंबर को किसी भी तरह के स्वागत समारोह का आयोजन प्रयागराज जंक्शन पर नहीं किया जा रहा है। अपने उदघाटन के दिन वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन से अब नॉन स्टाॅप निकलेगी।

विज्ञापन


आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ 16 सितंबर को हो रहा है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका संचालन होगा। इस दौरान प्रयागराज छोड़ इसके ठहराव वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। पहले प्रयागराज में भी इस स्वागत कार्यक्रम होना था लेकिन 15 की जगह 16 सितंबर को ट्रेन का उदघाटन कार्यक्रम शिफ्ट हो जाने की वजह से अब उदघाटन वाले दिन ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन को ठहराव ही नहीं होगा।
विज्ञापन


साथ ही रेलवे की तैयारी थी कि उदघाटन वाले दिन प्रयागराज से स्कूली बच्चों को वंदे भारत में फ्री सफर कराया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आगरा कैंट आदि स्टेशनों से ही जो बच्चे ट्रेन में चढ़ेंगे, वही इसमें सफर करेंगे। शाम 4.15 बजे आगरा से चलकर यह ट्रेन रात दस बजे के आसपास जंक्शन से गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर 16 सितंबर को प्रयागराज जंक्शन पर देश की पहली 20 कोच वाली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत का कार्यक्रम होगा। स्पेशल ट्रेन के रूप में शाम 4.15 बजे वाराणसी से चलकर 20 कोच वाली भगवा वंदे भारत शाम 6.05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। यहां सांसद प्रवीण पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि द्वारा उसका स्वागत किया जाएगा।

रेलवे की पूर्व में प्लानिंग थी कि 16 सितंबर को वाराणसी से प्रयागराज और प्रयागराज से वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल वंदे भारत में प्रयागराज के भी स्कूली बच्चों को फ्री सफर कराया जाएगा, लेकिन अब कार्यक्रम बदल दिया गया है। 16 सितंबर को इसमें वाराणसी से ही जो बच्चे एवं अन्य लोग आएंगे, वहीं इस ट्रेन से वापस वाराणसी जाएंगे। रेलवे प्रशासन का तर्क है अगर 20 कोच की वंदे भारत से बच्चों को वाराणसी तक ले जाया गया तो देर रात 11 बजे या उसके बाद उनकी वापसी और जंक्शन से उन्हें घर पहुंचाने में व्यवाहारिक कठिनाई भी सामने आएगी।

20 कोच वाली देश की पहली वंदे भारत जो 16 को वाराणसी-प्रयागराज तक आनी है, उसका स्वागत यहां होगा। आगरा-बनारस वंदे भारत के उदघाटन वाले रेक का 16 सितंबर को प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा। यहां देर शाम आने की वजह से ही वंदे भारत से स्थानीय बच्चों को अब नहीं भेजा जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed