फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be eight big Tuesdays in the month of Jyeshtha, starting from May 5.

Prayagraj News: ज्येष्ठ मास में होंगे आठ बड़े मंगल, पांच मई से होगी शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
There will be eight big Tuesdays in the month of Jyeshtha, starting from May 5.
ज्योतिषाचार्या कावेरी मुकर्जी ने बड़े मंगल की दी जानकारी
इस वर्ष ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) इस बार खास होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य कावेरी मुकर्जी बताती हैं कि अधिमास होने के कारण इस साल ज्येष्ठ माह में कुल आठ मंगलवार होंगे। यह एक दुर्लभ संयोग है। पहला बड़ा मंगल पांच मई व अंतिम बड़ा मंगल 23 जून को पड़ेगा।
विज्ञापन


बड़े मंगल की तिथियां
पांच मई
12 मई
19 मई
26 मई
दो जून
नौ जून
16 जून
23 जून


क्या है धार्मिक महत्व
कावेरी मुकर्जी बताती हैं कि ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। इससे संकट से मुक्ति, कर्ज से राहत, मानसिक तनाव में कमी और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही भय, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती है।
विज्ञापन




पूजा और उपाय
कावेरी मुकर्जी ने बताया कि बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ और ओम हनुमते नम: का जप करना चाहिए। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन जलसेवा, शरबत वितरण, अन्नदान और गरीबों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी होता है। बंदरों और गायों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।



हर बड़े मंगल की विशेषता

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पांच मई का पहला बड़ा मंगल अत्यंत शुभ रहेगा। 12 और 19 मई को पड़ने वाले मंगलवार मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष माने जा रहे हैं। वहीं 23 जून को अंतिम बड़ा मंगल होगा।

19 साल बाद बना संयोग
यह अद्भुत संयोग 19 साल बाद बना है। जब ज्येष्ठ माह में बड़े मंगल की संख्या सामान्य चार या पांच से बढ़कर आठ हो गई है। मुकर्जी ने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी और पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े मंगल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article