RSS Meeting : जनसंख्या असंतुलन, मुस्लिम समाज से संवाद बढ़ाने के लिए होगा मंथन
गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित बैठक की तैयारियों को लेकर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित यह बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरआरएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक जनसंख्या असंतुलन, मुस्लिम समाज से संवाद आदि बढ़ाए जाने को लेकर मंथन होगा। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संघ इस बैठक के माध्यम से अगले एक वर्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी निर्धारित करेगा। बैठक रविवार 16 अक्तूबर से शुरू होगी। यह 19 अक्तूबर तक चलेगी।
गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित बैठक की तैयारियों को लेकर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित यह बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में होगी। बैठक हर रोज चार से पांच सत्रों में होगी। इसमें संघ के 45 प्रांतों के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। अधिकांश यहां प्रवास भी कर रहे हैं।
प्रचार प्रमुख केे अनुसार बैठक में पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, शाखा विस्तार, जनसंख्या असंतुलन, महिला सहभाग, सामाजिक समरसता आदि विषयों पर विमर्श होगा। कहा कि मार्च माह में संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई थी, उसकी समीक्षा भी अगले चार दिनों के दौरान संघ के पदाधिकारी करेंगे। कहा कि संघ प्रमुख 12 अक्तूबर से ही प्रयागराज में प्रवास कर रहे हैं, जबकि अन्य पदाधिकारी भी शनिवार तक यहां पहुंच चुके हैं। बैठक में अब तक किए गए कार्यों की भी समीक्षा होगी।
विजयादशमी पर दिए गए वक्तव्य पर भी होगा विमर्श
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने स्पष्ट किया कि संघ प्रमुख द्वारा विजय दशमी के मौके पर जिन विषयों पर वक्तव्य दिया गया था, उस पर भी कार्यकारी मंडल की बैठक में चर्चा होगी। उनके द्वारा उठाए गए विषयों को लेकर इस बैठक में रूपरेखा तय की जाएगी। जो योजनाएं बन चुकी हैं, उनके क्त्रिस्यान्वयन पर भी चर्चा होगी।
शताब्दी वर्ष की तैयारियों के भी प्रस्ताव होंगे तैयार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष 2025 में मनाया जाना है। शताब्दी वर्ष को कैसे मनाया जाए, उसकी तैयारियों को लेकर भी बैठक के माध्यम से प्रस्ताव तैयार होगा। प्रचार प्रमुख के अनुसार कार्यकारी मंडल की बैठक को राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए। उन्होंने कहा कि इन चार दिनों में जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता आदि पर विशेष चर्चा होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.