{"_id":"6025890f8ebc3ee94b35cc24","slug":"there-will-be-a-massive-change-in-the-reservation-of-panchayats-the-government-has-issued-a-guideline","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के आरक्षण में होगा व्यापक बदलाव, शासन ने जारी की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के आरक्षण में होगा व्यापक बदलाव, शासन ने जारी की गाइडलाइन
Fri, 12 Feb 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण में व्यापक परिवर्तन तय माना जा रहा है। शासन ने आरक्षण निर्धारण की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार आरक्षण का निर्धारण 1995 से अब तक हुए पांच चुनावों को आधार बनाया जाएगा। ऐसे में पंचायतों की पूरी स्थिति ही बदल जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम के विस्तार तथा तीन नए ब्लाक के गठन के बाद यहां पंचायतों का स्वरूप पहले ही बदल गया है। ऐसे में आरक्षण की स्थिति में भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही थी। अब गाइडलाइन में आबादी और पिछले पांच चुनावों को आधार बनाए जाने के बाद इसमें और फेरबदल की बात कही जा रही है। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के प्रशिक्षण के लिए 16 फरवरी को अफसरों को लखनऊ बुलाया गया है। यहां से जिला विकास अधिकारी एके मौर्य और जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव लखनऊ जाएंगी। पहले शुक्रवार को प्रशिक्षण होना था लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई। प्रशिक्षण में शामिल होने से पहले आरक्षण का प्रारंभिक खाका तैयार करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि पंचायतों के आरक्षण का निर्धारण प्रशिक्षण के बाद ही शुरू होगा। जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव का कहना है कि पहले सिर्फ पिछले चुनाव के आधार पर आरक्षण तय करने की बात कही जा रही थी लेकिन गाइडलाइन जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि पंचायतों का अलग-अलग विवरण पहले ही तैयार किया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj