फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was no molestation in Azad Park, the girl was raped, the accused jailed

आजाद पार्क में छेड़खानी ही नहीं, युवती से हुआ था दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को जेल

Sat, 03 Oct 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
There was no molestation in Azad Park, the girl was raped, the accused jailed
आजाद पार्क में छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले कंपनी गार्डन में युवती से छेड़खानी नहीं बल्कि दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया। उधर घटना का वायरल वीडियो शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा। जिसमें पीड़िता आरोपी को सबक सिखाते भी नजर आ रही है। 
विज्ञापन


घटना एक दिन पहले कंपनी गार्डन में हुई थी। यहां टहलने आई कटरा निवासी युवती से नशे में धुत युवक ने अश्लील हरकत की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम मयंक गुप्ता निवासी मनौरी बताया। यह भी बताया कि वह खाद कंपनी में रुपये जमा करने शहर आया था, जिसके बाद शाम को कंपनी बाग चला गया।
विज्ञापन


युवती की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक सूचना छेड़छाड़ की थी, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हुई थी पिटाई
उधर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल घटना से संबंधित वीडियो भी चर्चा में रहा। इसमें अपने साथ हुई घटना से आक्रोशित पीड़िता आरोपी को पीटती नजर आ रही है। वीडियो में पार्क में टहलने आए अन्य लोग भी आरोपी को फटकारते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed