फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no road to go to the township, patients go to the hospital on cots

प्रयागराज : बस्ती में जाने के लिए नहीं है सड़क, चारपाई पर अस्पताल जाते है मरीज, विकास के दावे की खुल रही पोल

Sat, 26 Aug 2023 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

शुक्रवार को दुर्घटना में घायल गांव के ही बेचू प्रजापति को इलाज करने के लिए गांव के लोग चारपाई से अस्पताल ले गए। ग्राम प्रधान सुनीता गौड़ ने बताया कि लोहार बस्ती तक जाने के लिए कोई सरकारी मार्ग नहीं है, जिसे बनाया जा सके। यदि किसान अपनी जमीन देने के लिए राजी होंगे तभी सड़क बन पाएगी

विज्ञापन
There is no road to go to the township, patients go to the hospital on cots
सड़क न होने पर खेत में से चारपाई पर लादकर मरीज को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्राथमिक सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचने का दावा प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई इससे अलग है। विकासखंड कौधियारा की ग्राम पंचायत गौरा के मजरा गिथौरा स्थित लोहार बस्ती में आजादी के सात दशक बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इससे बस्ती के लोगों को बरसात में समस्याओं से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन

बरसात में गांव का कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे बस्ती से अस्पताल ले जाने के लिए चारपाई का उपयोग किया जाता है। बस्ती के बच्चों को भी विद्यालय जाने के लिए खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। गांव के छेदीलाल प्रजापति, अतुल विश्वकर्मा, ओमचंद विश्वकर्मा, रामविलास, जगन्नाथ, हीरा प्रजापति, संजय प्रजापति, अमरचंद विश्वकर्मा, धीरज प्रजापति, रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान से लेकर जन प्रतिनिधियों तक सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया गया, लेकिन आज तक निर्माण नहीं कराया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को दुर्घटना में घायल गांव के ही बेचू प्रजापति को इलाज करने के लिए गांव के लोग चारपाई से अस्पताल ले गए। ग्राम प्रधान सुनीता गौड़ ने बताया कि लोहार बस्ती तक जाने के लिए कोई सरकारी मार्ग नहीं है, जिसे बनाया जा सके। यदि किसान अपनी जमीन देने के लिए राजी होंगे तभी सड़क बन पाएगी। बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सचिव को सड़क निर्माण के लिए निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed